देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर द्वारा जिला कारागार में भावी वकीलों को प्रदान किया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर द्वारा जिला कारागार में भावी वकीलों को प्रदान किया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

गोरखपुर जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर राजकुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती प्रतिभा चौधरी के नेतृत्व में दिनांक 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक जिला कारागार गोरखपुर में विधिक छात्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत पं० दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के 159 विधिक छात्र, सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर के 104 विधिक छात्र तथा अन्य महाविद्यालयों के 26 विधिक प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को जेल मैनुअल एवं बंदियों के विधिक अधिकारों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी वकीलों को कारागार प्रबंधन एवं कैदियों के मौलिक अधिकारों की वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराना था।इस अवसर पर असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल गोरखपुर संजय कुंवर निगम व अरविंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।जिला कारागार गोरखपुर के जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, डिप्टी जेलर नरेश कुमार, विजय कुमार, श्रीमती अमिता श्रीवास्तव सहित अन्य कारागार कर्मियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।यह कार्यक्रम विधिक शिक्षा को व्यावहारिक रूप देने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर की एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}