खेल-स्वास्थ्यमध्यप्रदेशसीतामऊ

प्रदेश स्तरीय स्टेट अंडरआर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का सीतामऊ में हुआ शुभारंभ 

प्रदेश स्तरीय स्टेट अंडरआर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का सीतामऊ में हुआ शुभारंभ 

सीतामऊ – अंडरआर्म क्रिकेट एसोसिएशन मध्यप्रदेश द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सीतामऊ नगर के श्रीराम विद्यालय खेल मैदान पर आगंतुक अतिथियों नगर परिषद उपाध्यक्ष सुमित रावत, अभिनंदन खेल क्लब संयोजक विवेक सोनगरा, जितेंद्र सिंह तोमर, रोहित सोनी, सुरेन्द्र सिंह बालावत सहित खेल खिलाड़ियों की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ हुआ।

खेल आयोजन में लिग एवं सेमी फाइनल एवं निर्णायक फाइनल मैच होगे, जिसमें मध्यप्रदेश की विभिन्न जिलों की क्रिकेट मैच बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें खेल खिलाड़ियों द्वारा सहभागिता की जा रही है, पहला मैच नर्मदापूरम एवं महाराणा प्रताप एकेडमी मंदसौर के बीच हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुवे नर्मदापुरम टीम ने निर्धारित 6 ओवर के मैच में 25 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुवे महाराणा प्रताप एकेडमी ने कुल 25 रन बनाए और मुकाबला टाय हुआ, दूसरा मैच उज्जैन एवं मंदसौर इलेवन के बीच चलता हुआ,पहले बेटिंग करते हुवे निर्धारित 6 ओवर में उज्जैन ने 43 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुवे मंदसौर इलेवन 5.4 ओवर 5 विकेट के नुकसान 44 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, नरसिंहपुर, मंदसौर,एवं विभिन्न जिलों की टीमों के बीच मैच होगे, मंचीय शुभारम्भ कार्यक्रम का संचालन खिलाड़ी विवेक सोनगरा ने किया आभार – खेल आयोजक मध्यप्रदेश खेल अंडरआर्म एसोसिएशन द्वारा एवं सदस्य विश्वराजसिंह ने मंच एवं आयोजन में खेल प्रेमियों एवं सहभागिता का आग्रह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}