देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

राप्ती नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-10 जगदीशपुरम के ग्राम गांही निवासी दो युवकों की राप्ती नदी में नहाते समय डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार ग्राम गांही निवासी शिवम (21 वर्ष) एवं गोलू (19 वर्ष) शनिवार दोपहर अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से सिंहई स्थित राप्ती नदी के कतशहरी घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान दोनों युवकों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की।ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद शिवम को नदी से बाहर निकालकर तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक गोलू की तलाश जारी रही और काफी खोजबीन के बाद उसका शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।घटना की सूचना मिलते ही सहजनवा एवं पीपीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना दिए जाने के बावजूद सरकारी गोताखोर समय पर उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ।मौके पर घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।परिजनों ने बताया कि उन्होंने दोनों युवकों को नदी में नहाने जाने से मना किया था, लेकिन वे अपने दोस्तों के साथ बरसात के आगमन का स्वागत करने के लिए स्नान करने चले गए। घर से निकलते समय उन्होंने एक घंटे में वापस लौटने का वादा किया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।दोनों युवकों की असमय मौत से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}