समाचार मध्यप्रदेश नीमच 05 जून 2026 शुक्रवार

//////////////////////////////////
“स्वच्छ कार्यालय, बेहतर कार्यप्रणाली”:
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने किया कलेक्ट्रेट में कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण
अनुपयोगी सामग्री के निष्पादन के लिए शनिवार-रविवार को विशेष अभियान
नीमच, 04 जून 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया और कार्यालयीन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।
अनुपयोगी सामग्री के निष्पादन के निर्देश: कलेक्टर ने कार्यालयों में रखी पुरानी अनुपयोगी सामग्री, बस्तों, कूलर, प्रिंटर, फर्नीचर आदि का सुव्यवस्थित निस्तारण/भंडारण कर, कार्यालयों की पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
शनिवार-रविवार को चलेगा विशेष अभियान: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों के कर्मचारी आगामी शनिवार एवं रविवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अनुपयोगी सामग्री, कूलर, पंखे, फर्नीचर, प्रिंटर व अन्य सामग्री, पुरानी नस्तियों, फाइलों, बस्तों को सूचीबद्ध कर उनके सुव्यवस्थित भंडारण एवं निष्पादन की कार्यवाही करेंगे।
सामूहिक पेयजल व्यवस्था: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर में दो स्थानों पर वाटर कूलर के माध्यम से शुद्ध पेयजल की सामूहिक व्यवस्था नाजिर द्वारा की जाएगी।
इन कार्यालयों का किया निरीक्षण: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला पेंशन, कलेक्ट्रेट रूम नंबर 26, कृषि, महिला एवं बाल विकास, भू-अभिलेख, सहकारिता, खाद्य, आदिम जाति कल्याण, अंत्यावसायी, श्रम, जिला योजना मत्स्य, उद्यानिकी सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश: कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी नीमच ग्रामीण को नवीन आवंटित कक्षों में अपना कार्यालय तत्काल शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए।कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे रिक्त भूमि पर दो मंजिला अतिरिक्त भवन निर्माण का प्राक्कलन तैयार करवाने के निर्देश दिए, जिससे कुछ कार्यालय इस अतिरिक्त भवन में शिफ्ट किए जा सकें।
कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यालय से कार्यक्षमता बढ़ती है और आमजनों को बेहतर सेवाएं मिलती हैं।
==========
“पथ से प्रगति तक”:
पीएम स्वनिधि योजना में नीमच जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया 7वाँ स्थान
लक्ष्य से 106% अधिक ऋण वितरण, 4190 पथ विक्रेताओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
अब UPI लिंक्ड डिजिटल क्रेडिट कार्ड से मिलेगी 30,000 रू. तक की सुविधा
नीमच, 04 जून 2026। प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के अंतर्गत नीमच जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की राज्य स्तरीय रैंकिंग में 7वाँ स्थान प्राप्त किया है। जिले ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक ऋण वितरण कर प्रदेश में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है।
लक्ष्य से अधिक उपलब्धि: जिले को कुल 3957 प्रकरणों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध 5649 आवेदन विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए गए। इनमें से 4408 प्रकरण स्वीकृत हुए तथा 4190 पात्र पथ विक्रेताओं को ऋण वितरण किया गया। इस प्रकार जिले ने लक्ष्य के विरुद्ध 106 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि अर्जित की है।
तीन चरणों में मिलता है लाभ: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य रेहड़ी, ठेला, फेरी, हाथ ठेला, फुटपाथ एवं अन्य छोटे स्वरोजगार व्यवसाय संचालित करने वाले पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के प्रथम चरण में ₹15,000 तक, द्वितीय चरण में ₹25,000 तक तथा तृतीय चरण में ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को अगले चरण का ऋण मिलता है। नियमित डिजिटल लेन-देन पर कैशबैक एवं ब्याज अनुदान की सुविधा भी दी जाती है।
डिजिटल क्रेडिट कार्ड की नई सुविधा: योजना के अंतर्गत अब पात्र हितग्राहियों को UPI लिंक्ड डिजिटल क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह क्रेडिट कार्ड पथ विक्रेताओं को ₹30,000 तक की डिजिटल क्रेडिट सीमा प्रदान करता है, जिससे व्यवसाय संचालन हेतु त्वरित वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके।
नगरीय निकायों का योगदान: नगर पालिका परिषद नीमच, नगर परिषद सरवानिया महाराज, रतनगढ़, जीरन, मनासा, सिंगोली, अठाना, जावद, रामपुरा, नयागांव, डिकेन एवं कुकड़ेश्वर द्वारा निरंतर शिविरों, सर्वेक्षण एवं हितग्राही संपर्क अभियान संचालित कर पात्र पथ विक्रेताओं को योजना से जोड़ा गया। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा जिले में सर्वाधिक प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए, जिसका जिले की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पीएम स्वनिधि 2.0 प्रारंभ: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 प्रारंभ हो चुकी है। जिले के समस्त नगरीय निकायों में नवीन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। पात्र पथ विक्रेता, रेहड़ी एवं ठेला व्यवसायी अपने क्षेत्र की नगर पालिका/नगर परिषद में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
अधिकारी का कथन: “प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से जिले के पथ विक्रेताओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम मिला है। सभी संबंधित विभागों, नगरीय निकायों एवं बैंकिंग संस्थाओं के सहयोग से नीमच जिले ने प्रदेश में 7वाँ स्थान प्राप्त किया है। आगामी समय में और अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के प्रयास किए जाएंगे।”
=============
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेने करें आवेदन
नीमच 04 जून 2026, नीमच जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत जिले के सामान्य वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के ऑनलाइन आवेदन शासन के पोर्टल https://samast.mponline.gov.in/ के माध्यम से प्राप्त किये जा रहे है।
विनिर्माण / सेवा/खुदरा (Manufacturing /Service/ Retail trade) व्यवसाय क्षेत्र का उद्यम स्थापित करने के लिये नीमच जिले के इच्छुक 18 से 45 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियाँ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, 8वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो), समग्र आइडी, पेनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, आयकरदाता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो उद्योग, सेवा, व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिर्पोट के साथ https://samast.mponline.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
स.क्र./994/29/मालवीय/
समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति की
जनपरामर्श बैठक 6 जून को नीमच में
नीमच 4 जून 2026, मध्यप्रदेश में समान संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो.गोपाल शर्मा, शिक्षाविद की अध्यक्षता में जनपरामर्श हेतु बैठक 6 जून 2026 को प्रात: 11.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई है। एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने बताया, कि इस जन परामर्श बैठक में माननीय सांसद, विधायक, सभी राजनैतिक दल, बार काउंसिल, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुडे गणमान्य व्यक्तियों, शांति समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठन तथा सभी समुदाय के प्रतिनिधियों एवं अन्य जन प्रतिनिधिगणों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में प्रतिभागियों से समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव प्राप्त किए जाएगे। जिन्हें संकलित कर शासन को भेजा जावेगा। एडीएम ने सभी संबंधितों से इस बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।
============
“हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम”:
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प हाईड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण
समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, रामपुरा तहसील में बन रहा प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट
एसडीएम किरण आजना, अक्षय ऊर्जा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
नीमच, 4 जून 2026, प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने गुरुवार को नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।
निर्माण कार्यों का लिया जायजा: मंत्री श्री शुक्ला ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, तकनीकी पहलुओं एवं सुरक्षा मानकों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने ग्रीनको प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समय-सीमा एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। मंत्री श्री शुक्ला ने ग्रीनको परिसर में आयोजित बैठक में पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रोजेक्ट के निर्माण की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। प्रोजेक्ट के अधिकारियों से चर्चा कर, आवश्यक निर्देश भी दिए।
गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर: मंत्री श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। यह प्रोजेक्ट प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
अधिकारी रहे उपस्थित: इस अवसर पर एसडीएम सुश्री किरण आजना, अक्षय ऊर्जा विभाग के श्री राठौर, लोक निर्माण, राजस्व एवं विद्युत विभाग के अधिकारी तथा ग्रीनको प्रोजेक्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि खिमला में निर्माणाधीन यह ग्रीनको पम्प हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट प्रदेश के महत्वपूर्ण पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
========
“स्वच्छ कार्यालय, बेहतर कार्यप्रणाली”:
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने किया कलेक्ट्रेट में कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण
अनुपयोगी सामग्री के निष्पादन के लिए शनिवार-रविवार को विशेष अभियान
नीमच, 04 जून 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया और कार्यालयीन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।
अनुपयोगी सामग्री के निष्पादन के निर्देश: कलेक्टर ने कार्यालयों में रखी पुरानी अनुपयोगी सामग्री, बस्तों, कूलर, प्रिंटर, फर्नीचर आदि का सुव्यवस्थित निस्तारण/भंडारण कर, कार्यालयों की पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
शनिवार-रविवार को चलेगा विशेष अभियान: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों के कर्मचारी आगामी शनिवार एवं रविवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अनुपयोगी सामग्री, कूलर, पंखे, फर्नीचर, प्रिंटर व अन्य सामग्री, पुरानी नस्तियों, फाइलों, बस्तों को सूचीबद्ध कर उनके सुव्यवस्थित भंडारण एवं निष्पादन की कार्यवाही करेंगे।
सामूहिक पेयजल व्यवस्था: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर में दो स्थानों पर वाटर कूलर के माध्यम से शुद्ध पेयजल की सामूहिक व्यवस्था नाजिर द्वारा की जाएगी।
इन कार्यालयों का किया निरीक्षण: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला पेंशन, कलेक्ट्रेट रूम नंबर 26, कृषि, महिला एवं बाल विकास, भू-अभिलेख, सहकारिता, खाद्य, आदिम जाति कल्याण, अंत्यावसायी, श्रम, जिला योजना मत्स्य, उद्यानिकी सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश: कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी नीमच ग्रामीण को नवीन आवंटित कक्षों में अपना कार्यालय तत्काल शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए।कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे रिक्त भूमि पर दो मंजिला अतिरिक्त भवन निर्माण का प्राक्कलन तैयार करवाने के निर्देश दिए, जिससे कुछ कार्यालय इस अतिरिक्त भवन में शिफ्ट किए जा सकें।
कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यालय से कार्यक्षमता बढ़ती है और आमजनों को बेहतर सेवाएं मिलती हैं।
==========
समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति की जनपरामर्श बैठक 6 जून को नीमच में
नीमच 4 जून 2026, मध्यप्रदेश में समान संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो.गोपाल शर्मा, शिक्षाविद की अध्यक्षता में जनपरामर्श हेतु बैठक 6 जून 2026 को प्रात: 11.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई है। एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने बताया, कि इस जन परामर्श बैठक में माननीय सांसद, विधायक, सभी राजनैतिक दल, बार काउंसिल, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुडे गणमान्य व्यक्तियों, शांति समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठन तथा सभी समुदाय के प्रतिनिधियों एवं अन्य जन प्रतिनिधिगणों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में प्रतिभागियों से समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव प्राप्त किए जाएगे। जिन्हें संकलित कर शासन को भेजा जावेगा। एडीएम ने सभी संबंधितों से इस बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।
==========
असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा: नेवड़ स्थित नीमच प्रोटीन कारखाने में पीएम श्रमयोगी मानधन पंजीयन शिविर
60 वर्ष बाद मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन, श्रम विभाग ने किया जागरूक
असंगठित श्रमिकों का मौके पर ही किया गया निःशुल्क पंजीयन
नीमच 04 जून 2026, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम नेवड़ स्थित नीमच प्रोटीन कारखाने में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना अंतर्गत विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किया गया।
योजना की दी गई जानकारी: शिविर में श्रम विभाग के श्री सज्जन सिंह चौहान ने कारखाने में कार्यरत श्रमिकों को बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये से कम है, इस योजना में पंजीयन करवा सकते हैं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर लाभार्थी को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान है। लाभार्थी को 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा, उतनी ही राशि केंद्र सरकार द्वारा भी दी जाएगी।
मौके पर हुआ पंजीयन: शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रम विभाग की टीम एवं कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा मौके पर ही आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर के आधार पर पात्र श्रमिकों का निःशुल्क पंजीयन किया गया। पंजीयन उपरांत श्रमिकों को श्रमयोगी कार्ड भी वितरित किए गए। कारखाना प्रबंधन ने श्रमिकों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। श्रम विभाग ने बताया कि जिले में निरंतर शिविर लगाकर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजना से जोड़ा जाएगा।
===========
“प्रसंस्करण से समृद्धि”: उद्यमियों से हर्बल औषधियों की यूनिट लगाने का आह्वान
जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न,
चीताखेड़ा-सगराना में विकसित हो रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र, 400 भूखण्डों से युवाओं को मिलेगा रोजगार
नीमच, 04 जून 2026, जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड तथा जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव (IAS) की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
प्रसंस्करण इकाई लगाने का आह्वान: सीईओ श्री वैष्णव ने उद्यमियों से कहा कि नीमच जिले की कृषि उपज मंडी हर्बल औषधियों एवं अन्य जिन्सों के मामले में प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी है। अधिकांश उत्पादों का प्रसंस्करण किए बिना ही सीधे देश-विदेश में विक्रय होने से जिले के उत्पादों एवं व्यापारियों को अपेक्षित मूल्य प्राप्त नहीं होता। उन्होंने उद्यमियों से आगे आकर हर्बल/औषधियों के प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने का आह्वान किया। निवेशकों को MSME प्रोत्साहन योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं के माध्यम से हैण्डहोल्डिंग सपोर्ट एवं वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का विकास: बैठक में बताया गया कि एमपीआईडीसी द्वारा ग्राम चीताखेड़ा (जीरन) में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का अधोसंरचना विकास कार्य प्रगतिरत है। MSME विभाग से ग्राम सगराना तहसील नीमच नगर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्वीकृति मिल चुकी है। आगामी समय में इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकसित होने पर 400 औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध होंगे, जिससे जिले के युवाओं को रोजगार सृजित होंगे।
योजनाओं की दी जानकारी: महाप्रबंधक उद्योग विभाग ने जिले के समग्र औद्योगिक विकास हेतु MSME इकाईयों के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम विभाग एवं मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं एवं औद्योगिक भूमि आवंटन संबंधी जानकारी दी गई। PMFME योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रोत्साहन मिल रहा है।
अधिकारी-उद्यमी रहे मौजूद: सीईओ ने उद्यमियों की सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्रीमती योगिता भटनागर, श्री अमित सोनी, सब इंजीनियर एमपीआईडीसी तथा मंडी सचिव, श्रम विभाग, एलडीएम, एमपीआरडीसी, विद्युत विभाग, नगर पालिका, टीएनसीपी, आईटीआई, पीडब्ल्यूडी के जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। उद्योग संघ नीमच, लघु उद्योग भारती नीमच, उद्योग संघ झांझरवाड़ा, उद्योग संघ मोरका के प्रतिनिधि एवं औद्योगिक क्षेत्र मनासा के इकाई प्रतिनिधि एवं अन्य उद्यमी तथा मंडी व्यापारी संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
==========
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा करेगी वृक्षारोपण
नीमच, 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा वीनू वाटिका, जवाहर नगर नीमच में 5 जून शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।भाजपा जिला नीमच ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।