भगवान की कथा से जीवन की व्यथा दूर होगी

भगवान की कथा से जीवन की व्यथा दूर होगी
✍️पंकज बैरागीसुवासरा (निप्र) श्रद्धा रूपी भवानी और शिव रूपी विश्वास के द्वारा जीवन सुंदर बनेगा जीवन में सुख दुःख निरंतर आएंगे जायेंगे पर यदि सत्संग और नाप जप का आधार जीवन में रहे तो जीवन आनंद मय रहेगा आनंद का कोई पर्याय नहीं होता है।
आदर्श व्यक्तित्व होने के लिए जीवन को साधना मय बनाना होता है। साधक हर परिस्थिति में परमात्मा की दिव्य सत्ता के आश्रय में रहता है।
प्रकृति के साथ मनुष्य का बहुत गहरा संबंध है अब यदि जीवन की सुरक्षा करना है तो हमे प्रकृति को रक्षा के लिए संकल्प बद्ध होना पड़ेगा हर व्यक्ति पौधा लगाए पेड़ बनने तक सुरक्षा करे नदियों को जल के स्रोतों को अपवित्र करना बंद करे।
शिव विष पीते है पर जगत को नारायण अमृत देते है विष और अमृत दोनों एक ही समुद्र से निकले है हमारे जीवन में ही विष और अमृत दोनों है। लोगो का मन दुखाना बंद करे मुस्कुराकर जीवन का आनंद ले।



