गरोठमंदसौर जिला

विमुक्त घुमंतू जाति आयोग अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) की अध्यक्षता में हुवा जल गंगा संवर्धन अभियान

विमुक्त घुमंतू जाति आयोग अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) की अध्यक्षता में हुवा जल गंगा संवर्धन अभियान

गरोठ ।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मंदसौर विकास खंड गरोठ की चयनित नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बघुनिया द्वारा आवंटित सेक्टर खड़ावदा के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लखमखेड़ी में मध्यप्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी अभियान जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा का आयोजन किया गया मध्यप्रदेश सरकार व जन अभियान परिषद के संयुक्त अभिनव प्रयास से नवांकुर संस्था बघुनिया द्वारा जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री दर्जा विमुक्त घुमंतू जाति अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा के के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरूआत नलकूकूप से जल भरकर कलश पूजन कर की गई कलश यात्रा डोल धमाकों के साथ मातृ शक्ति नाच गानों के साथ व बड़े हर्ष उल्लास के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करती गांव के शिव मंदिर पहुंची जहा पर मातृ शक्ति के द्वारा कलश यात्रा के जल द्वारा भगवान शिव को चढ़ाया गया तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बाबूलाल बंजारा नाथ संप्रदाय के संत बंशी नाथ जी नवांकुर संस्था बघुनिया के कार्यक्रम समन्वयक कमलेश चौधरी कोषाध्यक्ष अनिल प्रजापति व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लखम खेड़ी के अध्यक्ष विक्रम सिंह सचिव कलीराम उदिया समिति पदाधिकारी ग्रामीण जन व मातृ शक्ति बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}