मंदसौर जिलासीतामऊ

माहेश्वरी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत एवं तुलसी भगवान श्री कृष्ण विवाह महोत्सव में भक्तों ने लिया आनंद

माहेश्वरी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत एवं तुलसी भगवान श्री कृष्ण विवाह महोत्सव में भक्तों ने लिया आनंद 

ठाकुर जी दुल्हा बनकर गोवर्धननाथ मंदिर से बग्गी में बिराजे नगर के सदर बाजार से शहनाई गार्डन पहुंची बारात, जगह जगह हुआ अभिनंदन वंदन 

सीतामऊ। सोमवार को भगवान शालिग्राम जी की बारात शाही ठाठ बाठ एवं गाजे बाजे के साथ निकली बारात का भव्य चल समारोह प्राप्त 10:00 बजे श्री गोवर्धन नाथ मंदिर से प्रारंभ हुआ जो सदर बाजार राजवाड़ा चौक हॉस्पिटल रोड लदुना चौराहा बस स्टैंड खेड़ा रोड चौराहा होते हुए शहनाई गार्डन में संपन्न हुआ।

पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर ऐतिहासिक आयोजन में निमा समाज तथा सकल समाज द्वारा सहभागिता का निर्वाह किया तथा माहेश्वरी परिवार ने अग्रणी होने का धर्म लाभ उठाया जीवन रेखा चंचावत भगवान शालिग्राम के माता पिता की भूमिका निर्वाह की जबकि पुरूषोतम सुशीला देवी मांहेश्वरी ने तुलसी महारानी के माता पिता की भूमिका निभाई चल समारोह के प्रारंभ में जगह-जगह भव्य आतिशबाजी का दौर जारी रहा सबसे आगे भगवा ध्वजाएं लिए घुड सवार पर होकर दीपक डोशी चल रहे थे बेड बाजे एवं ढोल धमाके की धुनों पर नागरिकों युवाओं एवं महिलाओं की टोली थीरकते हुए जय कारे लागते चल रही थी।

शोभायात्रा समारोह में भागवत आचार्य विजय शंकर द्विवेदी मंदिर पुजारी विजय द्विवेदी प्रकाश हरगोड़ कैलाश साखी सत्यनारायण चंचावत गोविंद नीना मनिश नीमा सोहनलाल कंठाली सत्यनारायण नीना दिलीप चंचावत कैलाश नीमा गोपाल नीमा पंकज नीमा सहित समाज के सभी सदस्यों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला गौशाला समिति अध्यक्ष संजय जाट विजय गिरोठिया भैरूलाल राठौड़ कैलाश सोनी जगदीश सेठिया राजेश गिरोठिया चेतन दास पागानी जितेंद्र घाटिया कैलाश घाटिया नरेंद्र दुबे नवीन द्विवेदी राजेश पालीवाल सुनील परमार पूरणदास बैरागी राजेंद्र राठौड़ सहित सैकड़ो की संख्या में नगर के प्रबुद्ध जनों एवं भक्त समुदाय ने भाग लिया।

शोभायात्रा समारोह का पोरवाल समाज सिंधी समाज ब्राह्मण समाज सामाजिक समरसता मंच, सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने तथा निर्मल फरक्या दिनेश सेठिया अनिल शांतिलाल घाटिया सहित कई भक्त समुदाय ने अपने परिजनों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत  सत्कार एवं भगवान की पूजा अर्चना कर सर्वे भवन्तु सुखिन कि कामना की।

शोभायात्रा समारोह को अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचने में 3 घंटे से भी अधिक समय लगा

बारात का भव्य स्वागत विधि पूर्वक तुलसी विवाह
– शहनाई गार्डन में माहेश्वरी परिवार एवं भक्तों समुदाय ने बारात का भव्य स्वागत सत्कार किया बाद में भगवान शालिग्राम व तुलसी महारानी की विवाह की सारी रस्में विधि पूर्वक आचार्य श्री प्रदीप द्विवेदी के सानिध्य में संपन्न हुई।

शाम 4:00 बजे बारात प्रस्थान हुई तथा गोवर्धन नाथ मंदिर में दोनों दूल्हे दुल्हन का विधि पूर्वक मंगल प्रवेश हुआ ।

इस भव्य आयोजन का यह भी उल्लेखनीय तथ्य रहा कि भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था वही आदित्य सत्कार की होड़ सी लगी हुई थी बड़ी संख्या में नगर वासियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता का निर्वाह किया नगर में इस प्रकार का ऐतिहासिक नजारा पहली बार दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}