गरोठमंदसौर जिला

भीषण गर्मी में बच्चों के लिए लगाया समर कैंप, प्रतिभागियों का पुरस्कार देकर किया सम्मानित

भीषण गर्मी में बच्चों के लिए लगाया समर कैंप, प्रतिभागियों का पुरस्कार देकर किया सम्मानित

✍️ पंकज बैरागी,

सुवासरा। नगर के स्थानीय हॉस्पिटल रोड स्थित मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक हरदीप सिंह डंग के विधायक कार्यालय के समीप वार्ड क्रमांक 11 निवासी सांसद प्रतिनिधि घनश्याम धनोतिया के निवास पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, सुवासरा नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष एवं सृष्टि दृष्टि जनकल्याण सेवा समिति की सक्रिय सदस्य श्रीमती सीमा धनोतिया द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं के मनोरंजन एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया।

यह समर कैंप दिनांक 10 मई 2026 से 23 मई 2026 तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक संचालित किया गया। कैंप के दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजन के साथ संस्कार एवं अनुशासन की सीख भी दी गई। प्रतिदिन कार्यक्रम का समापन गायत्री मंत्र एवं राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के साथ किया जाता था।

समापन अवसर पर दिनांक 25 मई 2026 को भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई तरनोद, भाजपा मंडल महामंत्री शाम सिंह देवड़ा( देवरिया विजय) तथा भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य मीना सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी बच्चों को जलपान करवाकर शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीकृष्ण राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे ने किया। समाजसेवी एवं पत्रकार पंकज बैरागी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अंत में सृष्टि दृष्टि जनकल्याण सेवा समिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सीमा धनोतिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}