मंदसौर जिलासीतामऊ
तालाब जलाशयों के संरक्षण एवं कलश यात्रा, स्वच्छता श्रमदान, जल संवर्धन संरक्षण कि सामुहिक शपथ ली

तालाब जलाशयों के संरक्षण एवं कलश यात्रा, स्वच्छता श्रमदान, जल संवर्धन संरक्षण कि सामुहिक शपथ ली
सीतामऊ -जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नगर विकास प्रस्फुटन समिति सीतामऊ तत्वाधान में आज सीतामऊ नगर के तालाब चौक स्थित प्राचीन स्थल भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव की पूजन अर्चन आरती, मंदिर परिसर क्षेत्र मे तालाब जलाशयों के संरक्षण एवं कलश यात्रा, स्वच्छता श्रमदान, जल संवर्धन संरक्षण कि सामुहिक ली गई, गंगा दशहरा उपलक्ष्य में उत्साह पूर्वक जल गंगा संवर्धन संरक्षण पूजन अर्चन भक्तिमय आस्था के साथ ढोल धमाकों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस अवसर पर मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि विवेक सोनगरा, इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक नारायण निनामा, सेक्टर प्रभारी रजनीश शर्मा, जन अभियान परिषद सह सचिव रोहित गुप्ता, नगर विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों,सीतामऊ नगर परिषद् जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन, नप. कर्मचारीगण माताएं बहने वार्डवासी नागरिकगण नगर जनसमुदाय उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन नगर समिति अध्यक्ष विवेक सोनगरा ने एवं आभार सहसचिव रोहित गुप्ता व्यक्त किया।



