ज्योतिष दर्शन

आज 24 मई 2026 रविवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

⚜️🪔🪔🕉️🪔🪔⚜️

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 24 मई 2026 रविवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 24 मई 2026 रविवार का पंञ्चांग –

तिथि: अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी दिन- 08:42 बजे तक. उपरांत नवमी तिथि
श्री शुभ संवत-2083
शाके-1948
हिजरी सन-1447-48
सूर्योदय-05:19
सूर्यास्त-06:41
नक्षत्र- मघा उपरांत पू.फा. ,

योग – व्याघात योग,

करण- वव

सूर्य चंद्रमा- 24 मई 2026
सूर्योदय -सुबह 05 बजे 25 मिनट पर होगा
सूरज-शाम 06 48 मिनट पर होगा
चंद्रोदय -सुबह 12 बजे 50 मिनट पर होगा
चंद्रास्त -रात्रि 01 26 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय मुहूर्त-
ब्रह्म उत्सव: प्रातः 03:37 बजे से प्रातः 04:19 बजे तक
अभिजित प्रभारी: दोपहर 11:19 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक
विजय उत्सव: दोपहर 02:02 बजे से 02:56 बजे तक
आज का अशुभ समय मुहूर्त-
राहुकाल: शाम 04:51 बजे से शाम 06:32 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 11:46 बजे से दोपहर 01:28 बजे तक
गुलिक काल: शाम 03:09 बजे से शाम 04:51 बजे तक

योग-आज रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और बुधादित्य योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

व्रत और दान-पुण्य-आज भगवान सूर्य की पूजा, रविवार व्रत और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ दिन है।तांबे के पात्र में शुद्ध जल लेकर उसमें थोड़ा सा लाल चंदन और एक लाल फूल डालकर सूर्य देव को ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः’ कहते हुए अर्घ्य दें।

शाम को घर के मंदिर में गाय के शुद्ध घी का एक दीपक जलाएं और भगवान विष्णु के सामने कपूर जलाकर आरती करें। इससे घर का वातावरण पवित्र होता है।

आज किसी लाल रंग की गाय को गुड़ और भीगी हुई गेहूं की रोटी अपने हाथों से खिलाएं। यह आसान घरेलू उपाय आपके मान-सम्मान की रक्षा करता है और रुकावटों को दूर रखने में सहायक माना जाता है।

 ग्रह राशि –

सूर्य- वृषभ राशि
चंद्रमा- सिंह राशि
मंगल- मेष राशि
बुध- वृषभ राशि
गुरु-मिथुन राशि
शुक्र- मिथुन राशि
शनि- मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि

[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]

आज 24 मई 2026 रविवार का  राशिफल

मेष राशि –

24 मई का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में संचार करेंगे और मंगल स्वराशि में गोचर करेंगे ऐसे में आपका मनोबल बढेगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम संबंध में आप साहसिक फैसला ले पाएंगे।
भाग्य प्रतिशत – 84

वृषभ राशि-

रविवार का दिन ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगा। आपकी राशि में बना बुधादित्य योग आपको कुछ नया करने और सामाजिक सम्मान पाने का मौका देगा। आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने लिए परिवार के लिए सुख साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत – 87

मिथुन राशि –

आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको रुचिकर भोजन मिलने की खुशी होगी। किसी पारिवारिक समस्या और उलझन का समाधान होगा। बिजली और जल से संबंधी कार्य से जुड़े जातकों को फायदा होगा। आर्थिक पक्ष आपका संतुलित रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता का आपको फायदा मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत – 85

कर्क राशि –

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। कोई अटका हुआ काम आपका पूरा हो सकता है। रचनात्मक काम में आपका मन लगेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगेो। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। वाहन और यात्रा पर आपको खर्च करना होगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं को आपस में कहासुनी होने की आशंका रहेगी।
भाग्य प्रतिशत – 81

सिंह राशि-

दिन आर्थिक मामलों में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको चतुराई और राजनीतिक संपर्क का भी फायदा मिलेगा राजनीतिक संपर्क का फायदा मिलेगा पिता से सहयोग और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होाग। आपका कोई काम पूरा होने से आपको प्रसन्नता और हैरानी होगी। किसी निकट संबंधी से आपको उपहार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। ससुराल के संबंधियों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।
भाग्य प्रतिशत – 84

कन्या राशि-

24 मई का दिन सुखद और आनंददायक रहेगा। आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आप सुबह से ही सक्रिय रहेंगे।कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है  माता पिता के साथ आप सुखद और मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत और लगन शीलता का फायदा मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। राशि स्वामी बुध के वृषभ राशि में गोचर से आपको सुख साधन और मान सम्मान भी मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत – 86

तुला राशि –

दिन आनंददायक रहेगा। आपको परिवार के साथ मनोरंजक और यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। राशि स्वामी शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से आपकी वाणी और व्यवहार में भी आकर्षण बढेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। वस्त्र और शौक श्रृंगार की चीजों के कारोबार में आपको फायदा मिलेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ता आएगी। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।
भाग्य प्रतिशत – 89

वृश्चिक राशि-

आपके लिए दिन मनोरंजक और सुखद रहेगा। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन में सम्मान और प्रभाव बढेगा। लोहा और धातु से संबंधित कारोबार में आपको विशेष रूप से लाभ मिलेगा। होटल और बिजली के उपकरण से संबंधित काम में भी आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी पूर्व परिचित और मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है। घरेलू जरूरतों पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आप किसी से बहुत अपेक्षा न करें नहीं तो आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। दिन का दूसरा भाग मनोरंजक बीतेगा।
भाग्य प्रतिशत – 84
धनु राशि –

24 मई का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। सुख साधनों के मिलने की खुशी हो सकती हैराशि स्वामी गुरु के साथ शुक्र की दृष्टि भी आपकी राशि पर रहेगी ऐसे में आपका मन धर्म अध्यात्म की ओर अग्रसर होगा। पिता और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा। आप प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। किसी सामाजिक अथवा पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। वस्त्र और सुख साधनों के मिलने की खुशी हो सकती है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे घर में चहल-पहल भी महसूस करेंगे।
भाग्य प्रतिशत – 87

मकर राशि

दिन मिलाजुला रहेगा।अपने काम पर फोकस करें आपके ऊपर कुछ पेंडिंग काम को निपटाने का दबाव रह सकता है। किसी व्यक्ति की मदद के चक्कर में आपका अपना काम प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी की आज आपसे किसी बात को लेकर शिकायत हो सकती है। चंद्रमा का गोचर अष्टम भाव में रहने से आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी से भी वाद विवाद के विषय में उलझने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत – 83
कुंभ राशि –

रविवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। कोई काम जो आपका काफी समय से अटक रहा था वह पूरा हो सकता है। आप बुद्धि चतुराई से विरोधियों से भी काम निकलवाने में सफलता पाएंगे। दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चाहत पूरी होने की आपको खुशी होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। कारोबार में लाभ का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। वाहन और यात्रा पर धन खर्च हो सकता है।
भाग्य प्रतिशत – 88

मीन राशि –

रविवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आप परिवार के सदस्यों के साथ सुखद और मनोरंजक समय का आनंद ले पाएंगे। आपके घर किसी सगे संबंधी अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे चहल-पहल की स्थिति बनी रहेगी। धार्मिक और सामाजिक काम भी भी आपकी रुचि रहेगी। लेकिन सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। पुरानी समस्या की वजह से परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधी मामलों में आपको सतर्क होकर काम करना होगा। कोई दबी चाहत पूरी हो सकती है।जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा

भाग्य प्रतिशत – 86

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}