मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 13 मई 2026 रविवार

//////////////////////////

वर्षाकाल पूर्व तैयारियों को लेकर बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक 26 मई को

वर्षाकाल पूर्व तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक का आयोजन 26 मई मंगलवार को सायं 4 बजे कलेक्टर सभागृह में किया जाएगा। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में खुली बावड़ियों एवं कुओं की सूची, जर्जर भवनों की जानकारी, विगत वर्षों के सर्पदंश प्रकरणों की तहसीलवार जानकारी, जिला स्तरीय कॉल सेंटर एवं कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के एक्टीवेशन, लंबित निर्माण कार्यों की विभागवार स्थिति, मॉक ड्रिल एवं पूर्व अभ्यास, पिछले वर्ष वर्षाकाल में हुई घटनाओं तथा उपलब्ध औषधियों एवं एंटी वेनम स्टॉक की समीक्षा की जाएगी।

===========

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोढर एवं बरखेडा खुर्द में जल चौपाल आयोजित

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन एवं उप संचालक उद्यानिकी श्री मंगल सिंह डोडवे के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को, ड्रीप/स्प्रिंकलर सिंचाई अपना कर कम पानी मे भी अधिक उत्पादन के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा जल चौपाल लगा कर जानकारी दी जा रही है।

आज ग्राम पंचायत ढोढर एवं बरखेडा खुर्द में जल चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए। किसानों को उद्यानिकी फसलों के उत्पादन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। चौपाल में उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारी/कर्मचारी सहित किसान उपस्थित थे।

=============

अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 66 पेटी मदिरा एवं इनोवा वाहन जप्त

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.सी. केरवार के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध जिले में सघन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार रात्रि लगभग 7:30 बजे वृत परगना रतलाम प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 44 बीसी 0889 से ग्राम झर से संदला रोड पर अवैध मदिरा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही आबकारी दल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया।

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक इनोवा वाहन को खेतों की ओर मोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। समक्ष पंचान वाहन इनोवा की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें 38 पेटी प्लेन मदिरा, 17 पेटी मसाला मदिरा एवं 11 पेटी ट्यूबोर्ग बीयर सहित कुल 66 पेटी मदिरा बरामद की गई। जप्त मदिरा की कुल मात्रा 627 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 60 हजार रुपए है। वहीं जप्त इनोवा वाहन की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपए है।

वाहन से अवैध मदिरा परिवहन पाए जाने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

सम्पूर्ण कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन भास्करे, श्री चेतन वेद, श्री पुष्पराज सिंह चौहान, श्री अर्पित पांडे, श्रीमती संतोष मंडलोई तथा आबकारी आरक्षक श्री संतोष नेका, श्री प्रहलाद सिंह राठौर, श्री बनसिंह अहरे, श्री वरुण चौहान, श्री मनोज वर्षी, श्री दिनेश खारोल एवं नगर सैनिक श्री चेतराम मालवीय का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

==========

राजस्व न्यायालयों में शिविर आयोजित कर बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरणो का निराकरण किया गया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार रतलाम जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 30 मार्च 2026 तक दर्ज बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित मामलों का निराकरण 31 मई 2026 तक करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व अधिकारियों को समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण कर हितग्राहियों को संशोधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। रतलाम जिले में राजस्व न्यायालयों में विशेष अभियान के तहत प्रति शनिवार शिविर आयोजित कर प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है ।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा आज शिविर आयोजित कर लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं ई- गवर्नेंस अंतर्गत राजस्व प्रकरणों का आनलाईन त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को संशोधित दस्तावेज उपलब्ध कराए गये ।

=======

कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई

म.प्र. शासन तथा कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 16 मई से 10 दिवस तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 23 मई को विकासखंड रतलाम के ग्राम मुदडी, पलास, लालगुवाडी, विकासखंड सैलाना के भामट, ठिकरिया, कांगसी, विकासखंड बाजना के खेडी, नायन, सादेडा, विकासखंड जावरा के ढोढर, मोरिया, रोला, विकासखंड आलोट के करवाखेडी, बरखेडा खुर्द, चापलाखेडी विकासखंड पिपलोदा के रानीगावं, मावता, रणायरा में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन जनरेट कर उर्वरक वितरण व्यवस्था के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।

 

उप संचालक कृषि श्री आर.के. सिंह ने बताया कि 25 मई को विकासखंड रतलाम के नामली, पलदूना, भारोडा विकासखंड सैलाना के सुण्डी, शिवगढ़, तालाबबोडी विकासखंड बाजना के हरथल, रावटी, देथला , विकासखंड जावरा के मांडवी, शक्करखेड़ी, असावती, विकासखंड आलोट के आक्याकलां, माधोपुर, माल्याताल, विकासखंड पिपलोदा के कालूखेड़ा, मामटखेड़ा, तालिदाना में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाईयों से अपील है कि वे इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}