मंदसौरमंदसौर जिला

जिला शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा एसपी कार्यालय पहुंचकर मृतक पीड़ित परिवार को न्याय प्रदान करने की मांग की गई

जिला शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा एसपी कार्यालय पहुंचकर मृतक पीड़ित परिवार को न्याय प्रदान करने की मांग की गई

मंदसौर। युवा शिवसेना राज्य महासचिव सुनील वर्मा, उज्जैन संभाग अध्यक्ष देवकरण परमार एवं शिवसेना नेता लखन टिपानिया मंदसौर जिले के दौरे पर रहे। शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे तथा युवासेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में शिवसेना  दौरे के दौरान सर्वप्रथम प्रातः सुवासरा में ग्रामीण एवं नगर पदाधिकारियों की बैठक जिला सह प्रभारी उज्जवल जायसवाल के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदसौर जिला अध्यक्ष श्याम सिंह ने की। विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं पदाधिकारी मंदसौर दौरे में शामिल हुए।

इस दौरान सर्वप्रथम बाबा पशुपतिनाथ महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों जहां बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों ने अपने विचार साझा किए तथा युवा महोत्सव को सफल
बैठक के दौरान स्व प्रकाश पिता शंभू लाल का एक संयुक्त खाता ग्राम खेता खेड़ा में स्थित है उक्त खाते में से कुछ कृषि भूमि आरोपी चंपालाल पिता नानुराम, रतनलाल पिता नानुराम, बालकृष्ण पिता भंवरलाल, घनश्याम पिता चंपालाल, निवासी ग्राम खेड़ा खेड़ा द्वारा कृषि भूमि हेरा फेरी कर अपने पुत्र के नाम करवा दी थी इसको लेकर नायब तहसीलदार टीना मालवीय के द्वारा बिना किसी विधिक प्रक्रिया के राजस्व रिकॉर्ड में आरोपी के नाम चढ़ा दी गई जिसको लेकर प्रकाश पिता शंभू लाल ने प्रताड़ित होकर आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठाया गया, इस बात को लेकर आज हमारे शिवसेना के बैनर तले जिला पुलिस अधीक्षक महोदय विनोद कुमार मीणा को दुर्गाबाई पति स्वर्गीय प्रकाश जी शर्मा द्वारा ज्ञापन सोपा गया एवं मृतक पीड़ित परिवार ने भी अपनी समस्या संगठन के समक्ष रखी, जिसमें परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद अधीक्षक महोदय से आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया ,जिस पर तत्काल राज्य महासचिव सुनील वर्मा ने एवं संगठन मंत्री कमल सिंह डोडिया एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी दी। संगठन के निर्देशानुसार श्री वर्मा ने मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीणा से भी फोन पर चर्चा कर पीड़ित परिवार की समस्या से अवगत कराया।
इसके पश्चात पीड़ित परिवार एवं शिवसैनिकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
बैठक एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}