रतलामपिपलोदा

भाजपा सुखेड़ा मंडल के तत्वावधान में मनाई पूर्व सांसद डॉ. पाण्डेय की पुण्यतिथि, सुजापुर में जुटे वरिष्ठ नेता

जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

भाजपा सुखेड़ा मंडल के तत्वावधान में मनाई पूर्व सांसद डॉ. पाण्डेय की पुण्यतिथि, सुजापुर में जुटे वरिष्ठ नेता

सुजापुर/पिपलोदा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की पुण्यतिथि के अवसर पर सुजापुर स्थित पहाड़ी वाली माताजी परिसर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन रानीगांव के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया एवं आभार बदरीलाल शर्मा ने व्यक्त किया।

भाषण के दौरान भावुक हुए विधायक:

श्रद्धांजलि सभा के दौरान एक बेहद भावुक क्षण भी सामने आया। जब सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन मंच से स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय (बाबूजी) के सिद्धांतों, क्षेत्र के लिए उनके योगदान और संस्मरणों को याद करते हुए भाषण दे रहे थे, उस समय बाबूजी के सुपुत्र और जावरा-पिप्लोदा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय अपने आंसू नहीं रोक पाए और उनकी आँखें नम हो गईं। इस दृश्य को देख वहां उपस्थित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी भावुक हो उठे।

हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन:

कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी वाली माताजी परिसर में उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके साथ ही संगीतमय भजन कीर्तन सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें भजनों के माध्यम से बाबूजी के जीवन और उनके सिद्धांतों को याद किया गया।

वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि:

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संत नमन महाराज उपस्थित रहे। बाबूजी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री महेश सोनी और युवा नेता प्रांजल पाण्डेय विशेष रूप से पहुंचे। मंडल अध्यक्ष रितेश जैन सहित उपस्थित अतिथियों ने स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे उपस्थित:

श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर महावर, समाजसेवी नेपाल सिंह डोडिया, समाजसेवी महेंद्र सिंह बामनखेड़ी, बालाराम पाटीदार, अशोक आटिया, देवेंद्र शर्मा, मनोहर पांचाल, मंडल महामंत्री कैलाश बारोड, घनश्याम बैरागी, दिलीप कारपेंटर, अजय पाण्डेय, सुभाष पांचाल, लक्की बना, सुनील राठौर सहित सुखेड़ा मंडल के जिला व मंडल पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}