राजस्थानकोटारेलवे

रेल यात्रियों को अब प्रतीक्षालय में रुकने के लिए भी देने होंगे पैसे, कोटा मंडल में भी हुई शुरुआत

रेल यात्रियों को अब प्रतीक्षालय में रुकने के लिए भी देने होंगे पैसे, कोटा मंडल में भी हुई शुरुआत

कोटा:-रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में प्रतीक्षालय में रुकने के लिए भी यात्रियों को अब पैसे देने होंगे। कोटा रेल मंडल में भी इसकी शुरुआत हो गई है। अमृत भारत स्टेशन का काम पूरा होने के बाद सवाई माधोपुर में इसकी शुरुआत की गई है। रेलवे ने इसका नाम ‘प्रीमियम वातानुकूलित सशुल्क प्रतीक्षालय’ रखा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन बताया कि इस प्रतीक्षालय में ठहरने के लिए वयस्क यात्रियों को 1 घंटे के लिए 10 रुपए देने होंगे। 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 5 रुपए प्रति घंटा लगेंगे। 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे निःशुल्क ठहर सकेंगे।

बढ़ता जाएगा किराया

जैन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा से अधिक रुकने पर अगले घंटे का शुल्क देय होगा। इस तरह यह किराया हर घंटे बढ़ता चला जाएगा।

जैन ने बताया कि प्रतीक्षालय में शौचालय, खाने-पीने की सुविधा, गर्म पानी तथा यात्रा सहायता डेस्क उपलब्ध है। लेकिन इसके लिए यात्रियों को अलग से पैसा देना होगा। इसकेअलावा प्रतीक्षालय में मौजूद जलपान गृह में भी सभी खाद्य एवं पेय पदार्थ की कीमत चुकानी होगी।

ट्रेन लेट होने पर क्या

हालांकि जैन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि रेलवे की गलती से लेट होने वाली ट्रेनों के लिए भी यात्रियों को प्रतीक्षालय में रुकने के लिए इसी तरह पैसा खर्च करना जरूरी होगा क्या।

5 साल का ठेका

जैन ने बताया कि प्रतीक्षालय को 5 साल के ठेके पर दिया गया है। इससे रेलवे को प्रतीक्षा के रखरखाव मैं खर्च होने वाली राशि बचेगी साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा।

सवाईमाधोपुर में रोजाना करीब 20 हजार यात्रियों की आवाजाही है। इसमें बड़ी संख्या में रणथम्भौर वन्यजीव अभ्यारण्य घूमने आने वाले पर्यटक भी शामिल हैं।

रेल यात्रियों के लिए अब रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालयों (Waiting Room) में रुकना सशुल्क हो गया है। कोटा रेल मंडल ने सवाई माधोपुर जंक्शन पर ‘प्रीमियम वातानुकूलित सशुल्क प्रतीक्षालय’ शुरू किया है,

यह सुविधा आधुनिक सुविधाओं के साथ 11 मई 2026 से चालू हो गई है।
कोटा मंडल में प्रतीक्षालय का नया शुल्क और नियम:
स्थान: सवाई माधोपुर जंक्शन (कोटा मंडल)।
दर: ₹10 प्रति घंटा (वयस्क), ₹5 प्रति घंटा (5-12 वर्ष के बच्चे)। 5 वर्ष से कम के बच्चे नि:शुल्क।
सुविधाएं: वातानुकूलित (AC), फ्री वाई-फाई, चार्जिंग पॉइंट, और लॉकर सुविधा।
अतिरिक्त: शौचालय, गर्म पानी, और जलपान की सुविधा के लिए अलग से शुल्क देना होगा।
नियम: यह शुल्क केवल उन यात्रियों के लिए है जो प्रीमियम लाउंज का उपयोग करना चाहते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}