पक्षियों के लिए जल पात्र वितरण अभियान चलाया

पक्षियों के लिए जल पात्र वितरण अभियान चलाया
कयामपुर lमध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत जन जागरण विकास समिति कयामपुर नवांकुर शाखा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों एवं जीव जंतुओं के लिए जल संरक्षण एवं सेवा का सराहनी कार्य किया गया lसमिति के अध्यक्ष दिलीप भटनागर एवं सचिव दिलीप जैन के नेतृत्व में मुख्य मुख्य स्थानो पर पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने हेतु मिट्टी के जल पात्र सकोरे वितरित किए गए l इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति में जीव जंतु एवं पक्षियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है यदि हमारे साथी जीव सुरक्षित रहेंगे तो मानव जीवन भी सार्थक एवं संतुलित बना रहेगा इसी उद्देश्य को लेकर जल पात्र वितरण अभियान चलाया गयाl कार्यक्रम की शुरुआत श्री हटीला हनुमान मंदिर परिसर से की गई जहां से विभिन्न उचित स्थान पर सकोरे रखवा कर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई l कार्यक्रम में सरपंच जगदीश माली ,पंच महेश सोनी, सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहेl उक्त जानकारी वरिष्ठ पत्रकार दशरथ लाल परमार ने दीl



