गरोठमंदसौर जिला

होरी हनुमान धाम में गूंजा आस्था का स्वर, विधायक श्री सिसौदिया, समाजसेवी श्री अग्रवाल ने दिया खेड़ापति बालाजी महोत्सव का निमंत्रण

होरी हनुमान धाम में गूंजा आस्था का स्वर, विधायक श्री सिसौदिया, समाजसेवी श्री अग्रवाल ने दिया खेड़ापति बालाजी महोत्सव का निमंत्रण

— सतीश शर्मा

गरोठ- आस्था और श्रद्धा के केंद्र प्रसिद्ध होरी हनुमान जी धाम में नवनिर्मित सिद्धपीठ श्री होरी हनुमान जी मंदिर के स्वर्णकलशारोहण की तृतीय वर्षगांठ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर गरोठ-भानपुरा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चंदरसिंह सिसौदिया विशेष रूप से उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिसौदिया मंच पर विराजमान होकर होरी हनुमान जी धाम की पवित्र पुस्तक का पाठ करते नजर आए। उनकी धार्मिक आस्था एवं आध्यात्मिक भावनाओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष समाजसेवी जगदीश अग्रवाल द्वारा गरोठ में प्रस्तावित नवनिर्माण मंदिर एवं आगामी धार्मिक आयोजन में शामिल होने हेतु संत समाज को विशेष निमंत्रण दिया गया। विधायक चंदरसिंह सिसौदिया एवं श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रसिद्ध संत श्री पीठाधीश्वर 1008 मधुसूदानंदजी को विधिवत आमंत्रण पत्र भेंट कर गरोठ में 11, 12 मई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में दिनेश धनोतिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे धाम परिसर में धार्मिक वातावरण, भजन-कीर्तन एवं जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

विधायक श्री सिसौदिया ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकता, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने होरी हनुमान धाम की व्यवस्थाओं एवं मंदिर समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम क्षेत्र की धार्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

स्वर्णकलशारोहण की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित यह समारोह श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बन गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं के मन में गहरी आध्यात्मिक छाप छोड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}