समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 03 मई 2026 सोमवार

////////////////////
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, मापदंड अनुसार व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रतलाम : शनिवार, मई 2, 2026,

आगामी 3 मई 2026 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु आयोजन को लेकर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के साथ जिला मुख्यालय पर बनाये गये परीक्षा केन्द्र एम.एल.बी. स्कूल, गर्ल्स कॉलेज एवं उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए शासन के निर्देशानुसार पेयजल, छांव, टेंट, टेबल-कुर्सी ,कैमरे इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन मापदंड अनुसार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। तथा शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्राथमिक उपचार कीट के साथ मेडीकल टीम की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गये ।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आर्ची हरित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्देशों को अच्छे से पढ़ ले। परीक्षा केन्द्रों पर वर्जित वस्तुओं को साथ लेकर नहीं आये।
=========
एडीएम ने गेहूं उपार्जन केन्द्रो का किया आकस्मिक निरीक्षण
रतलाम : शनिवार, मई 2, 2026

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आज तिरुपति वेयरहाउस सीनोद उपार्जन केंद्र बिलपांक का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने तौल कांटों का सत्यापन करवाया तथा कंप्यूटर के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा। एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । तौल का सत्यापन करने के लिए गेहूं की बोरियों का वजन समक्ष मे करवा कर सत्यापन करवाया। गर्मी की स्थिति को देखते हुए खरीदी केन्द्र पर ठण्डा पेयजल, ओ आर एस के पैकेट, छाया इत्यादि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए । किसानों की संख्या को देखते हुए तुलाई कार्य के लिए तौल काटो एवं हम्मालो की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया ।
======
रतलाम के विकास की नई गाथा लिखेंगी विकास प्राधिकरण की नई टीम – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
एसडीएम श्री विवेक सोनकर ने प्रेस्टीज वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया
रतलाम : शनिवार, मई 2, 2026,

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर ने प्रेस्टीज वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर 6 तौल कांटों के माध्यम से तुलाई कार्य जारी है। बिलिंग प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है एवं बैकलॉग लंबित नहीं है।
निरीक्षण के दौरान तौल कांटों का सत्यापन किया। एसडीएम ने किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।
===========
जिला स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
रतलाम : शनिवार, मई 2, 2026,

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया के मार्गदर्शन में आज 2 मई को जिले के कलेक्ट्रेट सभागृह में लाडली लक्ष्मी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अक्षिता पालीवाल एवं लक्ष्मी खानीवाल को आमंत्रित किया गया, जो स्वयं लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाएं हैं। दोनों ने कक्षा 12वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं द्वारा एवं उनकी माता के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके पश्चात सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी के द्वारा लाड़ली लक्ष्मी दिवस कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत करवाया गया, इसके पश्चात बालिकाओं के द्वारा उद्बोधन दिया गया, लाडली बालिका जानवी बाहेती, भूवी व्यास, मनाली आते के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर गीत प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं कक्षा 12 वीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन लाडली बालिका जाह्नवी बाहेती द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गहलोत के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना माहौर एवं रतलाम शहर एवं ग्रामीण की समस्त सेक्टर सुपरवाइजर के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाडली बालिकाए उपस्थित थी।
========
लाड़ली लक्ष्मी बालिका दिवस का आयोजन जावरा में संपन्न बालिकाओं को किया गया सम्मानित,
उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया
रतलाम : शनिवार, मई 2, 2026

महिला एवं बाल विकास परियोजना जावरा अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी बालिका दिवस का आयोजन नगर पालिका जावरा के मीटिंग हॉल में किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राम निवास बुधौलिया के निर्देशानुसार एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती अंकिता पाटीदार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिका दुर्गा द्वारा प्रेरक उद्बोधन दिया गया तथा योजना पर आधारित कविता का पाठ भी किया गया।
कार्यक्रम मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं दुर्गा कुंवर (संभाग स्तरीय क्रिकेट टीम विजेता), प्रियांशी कैथवास (बास्केटबॉल स्टेट लेवल गोल्ड मेडलिस्ट), तन्वी कैथवास (कराटे स्टेट लेवल गोल्ड मेडलिस्ट), विजयलक्ष्मी सेखवारिया (हैंडबॉल स्टेट लेवल खिलाड़ी) एवं धानी (कक्षा 10वीं सीबीएसई टॉपर) को उपहार देकर सम्मानित किया गया । साथ ही दिशा, ऋषिका एवं काव्या को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद श्रीमती सोनू चंद्र प्रकाश सोलंकी द्वारा बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती पंकज कुंवर राणावत द्वारा तथा आभार प्रदर्शन पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा कुरैशी द्वारा किया गया।



