भोपालमध्यप्रदेश

जबलपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का स्थल अवलोकन किया

जबलपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का स्थल अवलोकन किया

भोपाल – उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज जबलपुर पहुंचकर बरगी डैम के हृदय विदारक हादसे का स्थल अवलोकन किया और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। स्थल अवलोकन के पश्चात हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए आपने कहा कि निश्चित रूप से हादसा अत्यंत दुःखद है। हताहतों के दुःख की सीमा का बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार पूरी संवेदना के साथ प्रभावित जन के साथ है।

श्री देवड़ा ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हादसे की गहनता से जांच हो, आगे से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं।

आपने सभी दिवंगतों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्री हरि से दिवंगतों को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}