मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में अधिवक्ता, पत्रकारों के साथ न्यायधीश श्री साकेत ने भी सबमिट किया अपना स्व गणना फार्म

स्व गणना फार्म भरने कि प्रक्रिया बहुत सरल है, इससे गांव, नगर कि योजनाओं का होगा निर्माण – श्री गंगवाल

सीतामऊ। भारत सरकार द्वारा स्व गणना फार्म के सबमिट अभियान अंतर्गत सीतामऊ में पत्रकारों अधिवक्ता गणों के स्व गणना फार्म सबमिट का कार्य एसडीएम कार्यालय एवं अधिवक्ता सभा कक्ष में सिविल न्यायालय न्यायधीश श्री विनीत साकेत के अतिथि में नायब तहसीलदार पंकज गंगवाल नपं सीएमओ जीवनराय माथुर कि उपस्थिति में तहसील प्रभारी शिक्षक रियाज मंसुरी प्रभारी शिक्षक मनोज जामलिया एवं प्रगणक शिक्षक पवन जैन , कमलेश गेहलोत एवं पटवारी गणों कि टीम द्वारा मोबाइल लिंक से स्व गणना फार्म सबमिट कराया गया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री गंगवाल ने स्व गणना फार्म को लेकर कहा कि गणना फार्म के माध्यम से आपके गांव नगर में सरकार कि योजनाओं के क्रियान्वयन कि जानकारी लेना तथा आम जनता कि आवश्यकताओं कि पूर्ति करना है।स्व गणना फार्म प्रक्रिया बहुत ही सरल है। स्वयं मुखिया या परिवार का सदस्य परिवार के मुखिया के नाम से भर सकता है। आपके स्व गणना आनलाईन फार्म कि जानकारी से सरकार को निती नियमों योजनाओं का निर्माण कर क्रियान्वयन करने में मदद मिलेगी जिससे आपका आपके गांव शहर के लिए प्रगति में उपयोगी होगी। इस अवसर पर सीएमओ जीवनराय माथुर ने कहा अब तक मध्यप्रदेश में मंदसौर स्व गणना फार्म सबमिट में प्रथम रहा है। और जिला निरंतर प्रथम बना रहे तथा जिले में सीतामऊ नगर प्रथम रहें यह हमारा प्रयास चल रहा है। श्री माथुर ने समाज सेवकों जनप्रतिनिधि गणों से आह्वान करते हुए कहा कि नगर विकास समिति अध्यक्ष एवं सभापति विवेक सोनगरा जी अपने वार्ड 06 को शत् प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर न्यायाधीश श्री विनीत साकेत ने पत्रकारों अधिवक्ता गणों के साथ अपना स्व गणना फार्म सबमिट कर नागरिकों से स्व गणना फार्म सबमिट करने का संदेश दिया। इस अवसर पर संपादक संघ पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष श्री हेमन्त जैन, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजीव भार्गव, अधिवक्ता घनश्याम शर्मा विक्रम सिंह मंडलोई नाहरगढ़, सुरेश सोलंकी पियुष मेहरा मुजीब मंसुरी राजकुमार पोरवाल रामकृष्ण शर्मा बंशीलाल व्हील पत्रकार संवाददाता, परितोष राजगुरु राजेश चौधरी गोवर्धनलाल कुमावत सहित कई अधिवक्ता पत्रकारों ने भी स्व गणना आनलाईन फार्म सबमिट किए।

इस अवसर पर नपं सभापति विवेक सोनगरा,वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पाटीदार, भगतसिंह गुर्जर पूर्व अध्यक्ष मनोज जगावत, श्रीमाल गजेन्द्र सिंह काचरिया, श्याम दास बैरागी, जुगल किशोर मोदी आरके मंडलोई सहित अधिवक्ता पत्रकार गण उपस्थित रहें।प्रगणक श्री जैन ने कहा कि आनलाईन स्व गणना फार्म भरना बहुत ही सरल है। इसमें परिवार के मुखिया का नाम, घर के किसी का भी सदस्य का मोबाईल नम्बर, जहां निवास कर रहे उस घर का पता सेटेलाइट फोटो आदि चाही गई जानकारी अपलोड करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}