मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 14 अप्रैल 2026 मंगलवार

////////////////////////////////////

रतलाम  में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन का हुआ लाइव प्रसारण

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत महिला सम्मेलन को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का जिला मुख्यालय रतलाम स्थित गुलाब चक्कर एवं एनआईसी कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में लाइव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नगर निगम की महिला पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राम निवास बुधौलिया ने बताया कि नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें व्याख्यान, गोष्ठी, पदयात्रा सहित कई गतिविधियां शामिल रहेंगी।

कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

==============

रतलाम ग्रामीण में विकासखंड स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह संपन्न

रतलाम ग्रामीण में विकासखंड स्तर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन सांदीपनी स्कूल, बिरमावल में किया गया। कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के विधायक मथुरालाल डामर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने एवं समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया।

=============

कृषि उपज मंडी में सड़क सुरक्षा अभियान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रेडियम स्टिकर

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में आज कृषि उपज मंडी रतलाम परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत मंडी में उपज लेकर आने वाले किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए, ताकि रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। इस दौरान लगभग 100 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए। प्रशासन द्वारा किसानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे अपने वाहनों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित हो सके।

==============

जनगणना 2027 हेतु प्रशिक्षण के साथ प्रगणको एवं सुपरवायजरों ने फील्ड में किया परीक्षण

भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निर्देशालय के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य हेतु नियोजित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया।

चार्ज अधिकारी बाजाना, पिपलोदा, तहसील रतलाम शहर, तहसील रतलाम ग्रामीण, तहसील आलोट(आक्याकलां), तहसील जावरा, तहसील ताल, तहसील रावटी, तहसील सैलाना द्वारा अपने अपने क्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। नगरीय क्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण का भी संबंधित चार्ज अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया । प्रशिक्षण में फील्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनरो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं जनगणना कार्य की जानकारी दी गई । जिला जनगणना प्रभारी ओजस्विनी शर्मा द्वारा भी प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही प्रगणक एवं सुपरवायजरों ने फील्ड में जाकर दक्षता का परीक्षण भी किया।

============

नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 स्वीकृति के लिए प्रस्तुत होना ऐतिहासिक पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक होगा यह सप्ताह प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर 16 अप्रैल से आरंभ हो रहे संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा- नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रदेश में 10 से 25 अप्रैल तक मनाया जा रहा है नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा जबलपुर की कृषि मंथन कार्यशाला कृषकों के लिए रही उपयोगी केंद्र सरकार अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों और कीमतों के रुझान के बावजूद, किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने, अन्नदाताओं को खाद पर सब्सिडी उपलब्ध कराने के लिए माना आभार नक्सल उन्मूलन के बाद अब बालाघाट में बहेगी विकास की गंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक होगा। संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र 16 अप्रैल को आरंभ हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमारे देश की नारी शक्ति को लोकसभा और विधानसभा में 33% स्थान मिलना चाहिए। राज्य सरकार भी 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा मना रही है। पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन होंगे, इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर नारी शक्ति पदयात्रा भी निकल जाएगी। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में इस दौरान नारी शक्ति वंदन से संबंधित कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह जानकारी मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2026 को समृद्ध किसान-समृद्ध मध्यप्रदेश की थीम के साथ पूरे प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस क्रम में 8 अप्रैल को जबलपुर में आयोजित कृषि मंथन कार्यशाला में देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिक, कृषि उत्पादक और एफपीओ शामिल हुए। कार्यशाला में देश के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों के साथ कृषि को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित करने, खेत से कारखाने तक उत्पादों की पहुंच सुगम बनाने ,कम पानी में उत्पादन की फसल बढ़ाने और कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यशाला मे सहभागी किसानों को कई उपयोगी जानकारियां प्राप्त हुई। कार्यशाला के निष्कर्ष किसानों को उनकी आमदनी बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों एवं कीमतों के रुझानों के बावजूद केन्द्र सरकार किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसके लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आभार माना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्नदाताओं को खाद पर सब्सिडी के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार मानते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने 8 अप्रैल 2026 को फास्फेट एवं पोटेशियम उर्वरको जैसे न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी को मंजूरी दी है।केन्द्रीय मंत्री मण्डल द्वारा खरीफ सीजन 2026 के लिये फास्फेट एवं पोटेशियम उर्वरकों पर पोषण तत्व आधारित सब्सिडी के लिये 41 हजार 833 करोड़ रुपए की बजटीय व्यवस्था को स्वीकृति दी, जो विगत वर्ष से 4,317 करोड़ रूपये अधिक है। खरीफ सीजन 2026 में इससे किसान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगे। केन्द्र सरकार उर्वरक निर्माताओं/आयातकों के माध्यम से किसानों को रियायती दरों पर डीएपी सहित 28 श्रेणियों के फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरक उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि रायसेन में 11 अप्रैल से आरंभ तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शुभारंभ किया। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में उन्नत बीज, सिंचाई तकनीक, कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती, कम्यूनिटी एवं इंटीग्रेटेड फॉर्मिंग एवं कृषि एव बागवानी से संबंधित नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। लगभग 350 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं और खेती से जुड़े अलग-अलग विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किये गये हैं। इनमें विभिन्न कृषि वैज्ञानिक, विषय विशेषज्ञ एफपीओ तथा किसान बंधु भाग ले रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नक्सल उन्मूलन के बाद बालाघाट में अब विकास की गंगा बहेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में नक्सल ग़तिविधियों का उन्मूलन हो गया है। अब प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास किया जायेगा। आगामी माह बालाघाट में जनजातीय महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें सांस्कतिक और खेल गतिविधियों के साथ-साथ विकास से जुड़े हुये सभी विभाग स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। धरती आबा अभियान में हितग्राहियों को लाभान्वित करने और मेगा स्वास्थ्य शिविर तथा सिकल सेल स्क्रीनिंग का कार्य भी किया जायेगा साथ ही विभिन्न पारम्परिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}