मल्हारगढ़मंदसौर जिला

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 क्विंटल डोडाचूरा सहित तस्कर गिरफ्तार

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 क्विंटल डोडाचूरा सहित तस्कर गिरफ्तार

घनश्याम रावत

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी की आइशर गाड़ी से 10 क्विंटल 2 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल व एसडीओपी मल्हारगढ़ श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी रितेश डामोर के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना पर पिपलिया मंडी रोड स्थित सगस बावजी मंदिर के पास दबिश दी।

गिरफ्तार आरोपी बुटा सिंह (28) निवासी मोगा, पंजाब है। पुलिस ने उसके कब्जे से आइशर वाहन (PB05AT6266), एक मोबाइल फोन और 42 कट्टों में भरा डोडाचूरा जब्त किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरायणगढ़ और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}