UPSC में सफलता: नितिन ने 751वीं और अंकुश ने हासिल कि 780 वीं रैंक, क्षेत्र वासियों में खुशी कि लहर

नितिन मोदी और अंकुश पाटीदार का जनप्रतिनिधियों नागरिकों ने किया स्वागत सम्मान
गरोठ। क्षेत्र के दो युवाओं, नितिन मोदी और अंकुश पाटीदार युपीएससी में सफलता प्राप्त की है। गरोठ निवासी नितिन मोदी ने अपने तीसरे प्रयास में 751वीं रैंक प्राप्त की है। नगर में पहुंचते ही विधायक चंदरसिंह सिसौदिया सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नागरिक गणों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने नितिन मोदी का फुल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। जानकारी के अनुसार उनके पिता ओमप्रकाश मोदी स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। नितिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भानपुरा के कमला सकलेचा स्कूल से और 12वीं की पढ़ाई शामगढ़ के सक्सेस स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी धनबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की। नितिन की खास बात यह रही कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा लेने के बजाय लगभग चार वर्षों तक घर पर रहकर पढ़ाई की। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता रेखा मोदी, पिता को दिया है।
यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण पश्चात अंकुश पाटीदार जब अपने गांव जा रहे तभी शामगढ़ पहुंचने पर जिपं अध्यक्ष श्रीमति दुर्गा डॉ विजय पाटीदार एवं जनप्रतिनिधियों नागरिकों ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। जानकारी अनुसार मंदसौर जिले के गरोठ तहसील के छोटे से गांव नारिया बुजुर्ग किसान के बेटे अंकुश पाटीदार ने बिना कोचिंग के घर पर पढ़ाई करते हुए यूपीएससी चयनित परीक्षा में 780 रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। एक साधारण कृषि प्रधान पृष्ठभूमि से आने वाले अंकुश के पिता अमरलाल पाटीदार और उनका पूरा संयुक्त परिवार खेती- किसानी से जुड़ा हुआ है।नितिन और अंकुश की इस दोहरी सफलता ने गरोठ और आसपास के अंचल में खुशी की लहर है।



