मप्र जनअभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, स्वच्छता और स्वच्छता अभियान कि दिलाई शपथ

मप्र जनअभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, स्वच्छता और स्वच्छता अभियान कि दिलाई शपथ
भानपुरा। विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक भानपुरा जिला मंदसौर के कार्यालय पर सम्पन्न की गई। उक्त बैठक में नवांकुर के कार्यों व आगामी कार्य योजना जिसमे प्रस्फुटन समिति की सक्रियता, प्रस्फुटन समितियों के बोर्ड प्रस्फुटन ग्रामों में नियत स्थान पर लगे इसकी चर्चा की गई एवं नवांकुर सखी की सक्रियता व नर्सरी पर पौधे की पूर्ण व्यवस्था हो जिससे पौधे वितरण में किसी प्रकार से कोई समस्या ना आये इस हेतु भी चर्चा की गई । साथ सेक्टर क्रमांक एक में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन ग्राम गोविंदखेड़ा द्वारकाधीश मंदिर के प्रांगण में किया गया जिसमे प्रस्फुटन समिति सदस्य् अभियान के रूप में कार्य करते हुए समस्त सम्बंधित शासकीय योजना का क्रियान्वयन व हित लाभ सम्बंधित व्यक्ति तक पहुँचें इस हेतु भी अग्रणी रहे। साथ ही बैठक में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाते हुए प्रति सप्ताह अभियान के रूप में हम ग्रामों में सभी को आव्हान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाएंगे । उक्त् बैठक में जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी व मेंटर्स शिवा जी बंबोरिया, अनिल कुमार बागड़ी, लोकेश कुमार जांगड़े, ललित प्रजापति, जगदीश मिश्रा नवांकुर प्रस्फुटन समिति पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।



