मंदसौर जिलासीतामऊ

सांदिपनी विद्यालय में मंडल अध्यक्ष श्री बामनिया के मुख्य अतिथि में गणतंत्र दिवस आनंद, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया

सांदिपनी विद्यालय में मंडल अध्यक्ष श्री बामनिया के मुख्य अतिथि में गणतंत्र दिवस आनंद, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया

लदुना। सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लदूना में 77 वाँ गणतंत्र दिवस आनंद, उत्साह एवं उमंग के साथ में संपन्न । विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राधेश्याम बसेर ने प्रातः 7.30 बजे विद्यालय भवन पर तिरंगा फहराया, इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र ,शिक्षक व कर्मचारी गण उपस्थित थे। झंडा वंदन के बाद विद्यालय के छात्र मुख्य समारोह ग्राम पंचायत लदूना और नगर पंचायत सीतामऊ में सहभागिता करने हेतू पहुंचे । छात्रों के साथ में शिक्षक गण भी उपस्थित थे। ग्राम पंचायत लदूना द्वारा आयोजित प्रभात फेरी में सभी विद्यालय के छात्र शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रभात फेरी में छात्रों का उत्साह देखने लायक था। प्रभात फेरी गाजे बाजे के साथ में गांव के मुख्य मार्ग से निकलते हुए मुख्य समारोह स्थल पुराने माध्यमिक शाला भवन प्रांगण पहुंची।

मुख्य समारोह भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया के मुख्य आतिथ्य में तथा ग्राम पंचायत लदूना के प्रथम नागरिक श्रीमती अंतर बाई भरत पांडे की अध्यक्षता में तथा आगंतुक अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत लदुना के सरपंच श्रीमती अंतर बाई भरत पांडे द्वारा ध्वज फहराया गया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया । विद्यालय के शिक्षक हरीश खिंचावत द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।

विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आगंतुक अतिथि महानुभावों का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। गांव के समस्त विद्यालयों के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उपस्थित महानुभावों ने छात्रों का हौसला बढ़ाया तथा उनकी प्रस्तुतियों पर नगद पुरस्कार दिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया ने उपस्थित छात्रों, अभिभावकों, गण मान्य नागरिकों , शिक्षकों, कर्मचारीयो , जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार गणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को हमें बनाए रखना है। हमें देश को तोड़ने वाली शक्तियों से सतर्क रहते हुए देश को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाना है। देश एवं प्रदेश की सरकारे निरंतर संवैधानिक मूल्यों पर आगे बढ़ते हुए कार्य कर रही हैं। आपने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 का खात्मा हुआ। भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ। छात्रों से आपने कहा आप पढ़ लिख कर हमारे गांव एवं देश का नाम रोशन करें। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत लदूना के पंच, कर्मचारीगण , उपसरपंच महिपाल माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पाथर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अशोक आसलिया, सरपंच प्रतिनिधि भरत पांडे, भाजपा मंडल महामंत्री घनश्याम राठौर सहित आगंतुक महानुभाव एवं जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । विकासखंड स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लदूना के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन शीतल कुमार जैन ने किया और आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य राधेश्याम बसेर ने किया । कार्यक्रम समाप्ति पश्चात सभी छात्रों ने विशेष भोजन ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}