शामगढ़ रेलवे सेवानिवृत कर्मचारी की विचार गोष्ठी, शामगढ़ ब्रांच का नवीन गठन

शामगढ़ रेलवे सेवानिवृत कर्मचारी की विचार गोष्ठी, शामगढ़ ब्रांच का नवीन गठन
दिनांक 13 अक्टूबर 2025
रेलवे स्टेशन शामगढ़ पर रेलवे सेवानिवृत कर्मचारियों की एक विचार गोष्ठी समस्या समाधान के रूप में हुई, जिसके लिए कोटा मंडल से *ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष के सी रावत मंडल सचिव, आर के दीक्षित कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा एवं जोनल अस्सिटेंट सेक्रेट्री अनिल शर्मा* एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी द्वारा यह गोष्ठी संपादित की गई, इसमें लगभग 50 कर्मचारी उपस्थित हुए।
सुबह में पदाधिकारी का सामान्य परिचय सेवानिवृत्ति गार्ड मोहनलाल जोशी द्वारा करते हुए उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ रहने के लिए कुछ टिप्स दी गई पदाधिकारी का शामगढ़ की तरफ से वरिष्ठ सेवानिवृत कर्मचारियों से स्वागत कराया गया।
उसके बाद श्री के सी रावत जी द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के लिए मौजूदा में क्या नियम कानून चल रहे हैं मेडिकल सुविधा पास की सुविधा ब में कोई समस्या आयुष्मान कार्ड रेलवे मेडिकल कार्ड आदि के बारे में जानकारी दी गई श्री दीक्षित जी द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों को जो कुछ फंड रेलवे में जमा है उसके बारे में बताया गया साथ ही उपस्थित कर्मचारियों ने कुछ अपनी समस्याएं बताई उनका समाधान पदाधिकारी द्वारा बताया गया।
अतिथियों द्वारा 70 साल से ऊपर सभी वरिष्ठ जनों का माल्यार्पण करते हुए युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया।
इसके बाद शामगढ़ ब्रांच की नई कार्यकारिणी गठन किया गया, अध्यक्ष पद के हेतु प्रस्ताव मांगे गए सर्वसम्मति से सेवानिवृत्ति गार्ड मोहनलाल जोशी को अध्यक्ष बनाया गया सचिव के लिए पूरालाल सेवानिवृत्ति ओ एस का नाम चयन किया, कोषाध्यक्ष के लिए गिरधारी लाल भावसार वॉलमेन का नाम चयन हुआ सहसचिव के लिए गार्ड हरजीलाल सैनी को चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी का मंडल समिति की तरफ से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
प्रतिमाह शामगढ़ ब्रांच की गोष्टी निश्चित हुई, अगली गोष्टी 10 नवंबर का निर्धारण हुआ।
*अंत में श्री रावत जी द्वारा सबके लिए अच्छे स्वास्थ की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद,आभार व्यक्त किया।*