नुरूदीनचक में अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पीपीगंज में मंगलवार को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन गोरखपुर पीपीगंज हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज के परिसर में निःशुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया कैंसर के विषय पर जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।यह शिविर पीपीगंज, तिघरा, पचगवां, कानपार, नगरा, रानादीह, सिसई घाट, भरोहिया, रघुनाथपुर, मंगलपुर, साहबगंज, सरहरी, लक्ष्मीपुर, सियारामपुर, टिकरिया, करतहरी व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। शिविर का उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान व लोगों में जागरूकता फैलाना है, जिससे रोग की रोकथाम एवं समय पर उपचार संभव हो सके।अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शिविर में उपस्थित हों और निःशुल्क परामर्श, जांच का लाभ उठाएं।
गोरखपुर थाना चिलुआताल क्षेत्र के ग्राम नुरूदीन चक में मंगलवार को आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अभियुक्त को 13 पौवे बंटी बबली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 मनीष त्यागी, आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 श्याम कुमार गुप्ता और थाना चिलुआताल पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर यह कार्रवाई की।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना चिलुआताल में एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। आबकारी विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।आबकारी निरीक्षक श्याम कुमार गुप्ता ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।