रतलामपिपलोदा

नाथ योगी समाज विकास संगठन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, सचिननाथ केंद्रीय अध्यक्ष 

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

नाथ योगी समाज विकास संगठन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, सचिननाथ केंद्रीय अध्यक्ष 

कालूखेड़ा। मेवाड़-मालवा नाथ योगी समाज विकास संगठन की महत्वपूर्ण बैठक चैतन्य आश्रम, मेनपुरीया (मंदसौर) में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ महायोगी गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ भाटी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में युवाचार्य स्वामी श्रीमन्मणि महेश चेतन्य जी महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन की ओर से सत्यनारायण नाथ, रतन नाथ, शिवनाथ, अमरनाथ, कमलनाथ, भेरूनाथ, राजू भाटी एवं निरंजननाथ द्वारा शाल-श्रीफल एवं माल्यार्पण कर अतिथि का सम्मान किया गया।

सम्मान उपरांत चेतन्य महाराज ने समाज को संबोधित करते हुए नाथ संप्रदाय के महत्व एवं उसके योगदान पर प्रकाश डाला। बैठक के प्रथम सत्र में संपूर्ण कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

नई कार्यकारिणी में केन्द्रीय अध्यक्ष के रूप में सचिन नाथ (दलोदा), उपाध्यक्ष भेरूनाथ (बानसेन) एवं उमेश नाथ (उज्जैन), मालवा प्रदेशाध्यक्ष रमेश नाथ (सिंदपन) तथा मेवाड़ अध्यक्ष ओम नाथ (निंबाहेड़ा) को मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों को अमरनाथ मेनपुरीया द्वारा शपथ दिलाई गई।

इसके पश्चात समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। बैठक में नाथ समाज के आराध्य भगवान गुरु गोरक्षनाथ जी के प्राकट्य उत्सव के आयोजन, समाज उत्थान एवं संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पूर्व मालवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश नाथ (कालूखेड़ा), प्रदेशाध्यक्ष महेश नाथ (बिल्लौद), राज अध्यक्ष गोपाल नाथ तंवर सहित राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नाथ (कानोड़) ने किया एवं आभार विनोद नाथ (चूपना) ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}