मालवीय बने संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी के मंदसौर जिलाध्यक्ष

मालवीय बने संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी के मंदसौर जिलाध्यक्ष
मंदसौर। कृषि उपज मंडी दलौदा में पदस्थ मंडी निरीक्षक श्री हीरालाल मालवीय(डायमंड) को संयुक्त संघर्ष मोर्चा म. प्र. मंडी बोर्ड के मंदसौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मंगलवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में प्रांताध्यक्ष श्री अंगिरा पांडे मंडी बोर्ड ऑफिसर्स एम्प्लाइज एसोसिएशन, श्री रामवीर किरार प्रांताध्यक्ष मंडी कर्मचारी महासंघ भोपाल श्री नैन सिंह सोलंकी अजाक्स शाखा मंडी बोर्ड, वीरेंद्र कुमार नरवरिया प्रांताध्यक्ष म प्र मंडी बोर्ड कर्मचारी एकता संघ भोपाल श्री संतोष सिंह दीक्षित म प्र कर्मचारी कांग्रेस भोपाल के संयुक्त सहमति से श्री अतुल पंड्या उज्जैन के अनुमोदन पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा म. प्र. मंडी बोर्ड मंदसौर जिला अध्यक्ष पद पर हीरालाल मालवीय (डायमंड) को नियुक्त किया गया। श्री मालवीय के जिलाध्यक्ष बनने पर मंडी कर्मचारियों मित्र गणों शुभ चिंतकों ने बधाई दी।