मंदसौरमध्यप्रदेश
उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर में एक पौधा माँ के नाम अभियान अंतर्गत हुआ पौधरोपण
उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर में एक पौधा माँ के नाम अभियान अंतर्गत हुआ पौधरोपण
मन्दसौर। 4 जुलाई को शा. उत्कृष्ट उमावि मंदसौर के परिसर में एक पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण के लिए एक पौधा माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधे लगाए गये। इस अभियान में राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, एसएमडीसी सदस्य सुनीता भावसार, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री सुनील जैन महाबली, सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैयालाल सोनगरा, कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज, एडीपीसी श्री लोकेन्द्र डाभी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आनंद डावर, जिला योजना अधिकारी श्री दिलीप मुजावदिया, विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनीता प्रधान एवं विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्रा उपस्थित रहें।