मंदसौर
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन में दिलराज शर्मा बने मध्यप्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

——————
उज्जैन संभाग से समाजसेवी व पत्रकार दिलराज शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मंदसौर- श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के उज्जैन संभाग से जिले के सक्रिय समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार दिलराज शर्मा (बालागुड़ा) को युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किए जाने पर समाजजनों एवं इष्टमित्रों में हर्ष का वातावरण है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर समाज के गणमान्य नागरिकों इष्टमित्रों ओर मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि दिलराज शर्मा लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाजहित के कार्यों में निरंतर योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी लेखनी एवं सामाजिक सक्रियता के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है और जनहित से जुड़े विषयों को मंच प्रदान किया है। उनके इसी समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और युवाओं को जोड़ने की क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के पश्चात दिलराज शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है,वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक एकता के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति पर उज्जैन संभाग सहित पूरे प्रदेश में समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।



