भावगढ पुलिस द्वारा 2.10 लाख की राशि की एमडीके साथ कुख्यात आरोपी सादिक धर दबोचा

भावगढ पुलिस द्वारा 2.10 लाख की राशि की एमडीके साथ कुख्यात आरोपी सादिक धर दबोचा
प्रतापगढ जिले के कुख्यात आरोपी सादिक पिता बाबु खान उम्र 40 वर्ष निवासी कोटडी हाल मु० निवासी नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ को थाना भावगढ पुलिस द्वारा 2 लाख 10 हजार की राशि की एमडीके साथ धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना भावगढ को निर्देशित किया गया था कि नशे के सौदागर के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे इसी निर्देश के पालन में थाना भावगढ द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री टी. एस. सिंह बघेल व अनुभाग ग्रामीण मन्दसौर श्रीमति कीर्ति बघेल निर्देशन मे कार्यवाही करते हुवे डेढ लाख से अधिक की राशि के अवैध नशीले पदार्थ एमडी को जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
03.02 2026 को दौराने वाहन चैकिग में एक लाल काले रंग की होरी कम्पनी की फैशन मो.सा क्रमाक RJ 35 SH 9772 आती दिखी जो चालक वाहन चैकिग को देख कर अपनी मो.सा. को माऊखेडी तरफ भगाने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से रोका व नाम पता पुछते उसने अपना नाम सादिक पिता बाबु खान उम्र 40 वर्ष निवासी कोटडी हाल मु० निवासी नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 21.18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जप्त किया तथा आरोपी से उक्त एमडी लाने के बारे मे पुछताछ पर उक्त अवैध मादक पदार्थ एमडी इमरान पिता अमीर गुल पठान निवासी देवलदी से लाना बताया जो आरोपी से 21.18 अवैध मादक पदार्थ एमडी कीमती 2 लाख 10 हजार रूपये एवं मो.सा क्रमाक RJ 35 SH 9772 किमती 50 हजार रूपये व औपो कम्पनी का मोबाईल किमती 10 हजार रूपये कि जप्त किया गया कुल मनुका की किमती 2 लाख 70 हजार रुपये का जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 22/2026 धारा 8/,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया है।
आरोपी सादिक पिता बाबु खान उम्र 40 वर्ष निवासी कोटडी हाल मु० निवासी नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ पुर्व मे थाना कोतवाली बासबाडा पर एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है
फरार आरोपी इमरान पिता अमीर गुल पठान निवासी देवलदी के विरूद्ध थाना अरनोद जिला प्रतापगढ पर अप क्र 260/2017 धारा 458,341,323,34 भादवि व 4/25 आमर्स एक्ट का पंजीबद्ध है।
गिरफ्तार आरोपी-01 सादिक पिता बाबु खान उम्र 40 वर्ष निवासी कोटडी हाल मु०निवासी नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढराजस्थान
फरार आरोपी 02- इमरान पिता अमीर गुल पठान निवासी देवलदी जिला प्रतापगढ राजस्थान
जप्त मश्रुका का नाम -अवैध मादक पदार्थ एमडी ग्राम किमती 2 लाख 10 हजार रूपये
02. मो.सा क्रमाक RJ 35 SH 9772 किमती 50 हजार रूपये
03. औपो कम्पनी का मोबाईल किमती 10 हजार रूपये
कुल जप्त मश्रुका- 2 लाख 70 हजार रुपये।
सराहनीय कार्य-निरीक्षक वरसिह कटारा थाना प्रभारी भावगढ व थाना भावगढ की पुलिट टीम की सराहनीय भूमिका रही।



