सेवामंदसौरमंदसौर जिला

गायत्री परिवार के श्रमदानियों ने हर्बल गार्डन में किया श्रमदान

गायत्री परिवार के श्रमदानियों ने हर्बल गार्डन में किया श्रमदान
मन्दसौर। गायत्री परिवार द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हर्बल गार्डन में श्रमदान कर गाजर घास, सूखे पत्ते व पॉलीथीन व सूखे पत्ते साफ कर गार्डन की सफाई की।
श्रमदानियों ने कहा कि आज के समय में एक या दो घण्टे श्रमदान करने की आदत बनानी चाहिए, अपने आस पास स्थित पार्कों में पौधों को पानी पिलाना, सफाई करना चाहिए जिससे व्यक्ति के अंदर अच्छी सोच पैदा होती है तथा अच्छे विचार आते है। तथा आसपास का वातावरण स्वच्छ होने से बीमारियां भी पैदा नहीं होगी। सफाई के लिये हर व्यक्ति को आगे आना होगा। गंदगी होने से बीमारी का प्रकोप अधिक होता है और मच्छर पैदा होते है व मलेरिया उत्पन्न होता है। हम सभी को इस कार्य के लिये आगे आना होगा।
गायत्री परिवार द्वारा स्वच्छता अभियान नगर में चलाया जा रहा है। सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं को इस कार्य को ओर बढ़ाना चाहिए। शासन और प्रशासन जल बचाओ अभियान, पर्यावरण अभियान, सफाई अभियान, नशा भारत छोड़ो अभियान जो गायत्री परिवार द्वारा मिशन 2026़ के अंतर्गत चलाये जा रहे है। वर्क संस्था के फिरोज भाई सफाई अभियान चलाकर पार्क को साफ किया। यह नेक कार्य किया।
गायत्री परिवार के योगेश सिंह ने कहा कि हमारा अभियान रविावर को दो घण्टे चलाकर एक जनजागृति और जन अभियान चलाया गया है। बरसात में पेड़ पौधे लगाये जायेंगे। कार्य योजना बन गई है। हर्बल गार्डन लैसे चार गार्डन का मेंटेनेंस किया जायेगा और कोई भी संस्था इस अभियान में गायत्री परिवार को अपना सहयोग प्रदान कर सकती है।
यहां राधेश्याम शर्मा ने भी श्रमदान में भाग लिया। इमरान खान ने गार्डन में सफाई अभियान में भाग लिया। नागेश तोमर ने भी पेड़ों की छटाई का कार्य किया। श्रमदान में राधेश्याम, फिरोज, इमरान,  नागेश्वर तोमर, योगेशसिंह, सुमित्रा बहन, दिव्या बहन, माया पटेल, अंगूरीबाई, तेजप्रताप ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}