पूर्व प्रधान के परिजनों को मिली मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख की सहायता
गोरखपुर पीपीगंज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भरोहिया ब्लॉक के ग्राम सभा नयनसर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय नागेंद्र चौधरी के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। लंबी बीमारी के बाद 8 मई को स्वर्गीय चौधरी का निधन हो गया था, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।मुख्यमंत्री को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की। गुरुवार को जिला प्रशासन की टीम ने नयनसर गांव पहुंचकर स्वर्गीय नागेंद्र चौधरी की पत्नी को यह चेक सौंपा। सहायता प्राप्त कर परिजनों ने भावुक होते हुए कहा, “महाराज जी के इस सहयोग ने हमें संकट से उबारा।”इस पहल से न केवल परिवार को आर्थिक बल मिला, बल्कि क्षेत्रवासियों में भी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की चर्चा हो रही है।
पीपीगंज में मंगलवार को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन गोरखपुर पीपीगंज हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज के परिसर में निःशुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया कैंसर के विषय पर जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।यह शिविर पीपीगंज, तिघरा, पचगवां, कानपार, नगरा, रानादीह, सिसई घाट, भरोहिया, रघुनाथपुर, मंगलपुर, साहबगंज, सरहरी, लक्ष्मीपुर, सियारामपुर, टिकरिया, करतहरी व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। शिविर का उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान व लोगों में जागरूकता फैलाना है, जिससे रोग की रोकथाम एवं समय पर उपचार संभव हो सके।अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शिविर में उपस्थित हों और निःशुल्क परामर्श, जांच का लाभ उठाएं।