योजनामंदसौरमंदसौर जिला
डिगांवमाली में नि:शुल्क साइकिल वितरण की गई

डिगांवमाली में नि:शुल्क साइकिल वितरण की गई
मंदसौर-हायर सेकेंडरी स्कूल डिगावमाली में कक्षा 9वी में बाहर गांव से आने वाले छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा द्वारा छात्रों को माला पहनाकर44 साइकिल प्रदान की गई। उन्होनें कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजना में इस योजना का उद्देश्य है कि छात्र-छात्राएं विशेष कर बालिकाएं अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़े अपने गांव के समीप के हायर सेकेंडरी स्कूल में जाकर अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रख सकेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री जीवन कुमार शर्मा , शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थित थे।



