सामाजिकमंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन, 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, शोभायात्रा निकली

सीतामऊ में बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन, 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, शोभायात्रा निकली

सीतामऊ । राष्ट्रीय गुजराती बलाई सामाजिक विकास समिति जिला मंदसौर टीम की ओर से सीतामऊ नगर में पहली बार बसंत पंचमी के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भगवान सहित 09 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह से पहले नगर में भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों समाजजन शामिल हुए।

विवाह बंधन से पूर्व निकली शोभायात्रा में डीजे, बैंड, ढोल, तोप, कड़ाबिन, घुड़सवार दल और दो रथ शामिल रहे। आठ घोड़ियों पर सवार दूल्हे और बग्गियों में बैठी दुल्हनें आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में 56 गांवों से आए हजारों समाजजनों ने भाग लिया। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, पूर्व सैनिक परिषद, राजपूत समाज संगठन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पोरवाल समाज युवा संगठन, हिंदू जागरण मंच, राधाबावड़ी हनुमान मंदिर समिति, श्री शालिग्राम जनकल्याण सेवा समिति तितरोद सहित अनेक संस्थाओं ने स्वागत किया।

शोभायात्रा मोडीमाता मंदिर सीतामऊ से सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई, जो करीब दो किलोमीटर का भ्रमण कर श्री राधाबावड़ी हनुमान मंदिर के पीछे स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम पहुंची, जहां मुख्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गुजराती बलाई सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालूसिंह वाणिया ने कहा कि संगठन समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ कार्य कर रहा है। इसकी शुरुआत मंदसौर जिले से सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से हुई है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष हाड़ा ने संगठन की ओर से 51 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया। प्रदेश संगठन मंत्री कमलेश परमार ने युवा टीम के कार्य की प्रशंसा की और मंच संचालन किया। जिला अध्यक्ष घनश्याम धाणक ने 56 गांवों से आए समाजजनों का स्वागत कर आभार जताया।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में गुजराती बलाई समाज के सात जोड़ों ने भाग लिया। एक जोड़ा राम मंदिर के पुजारी की पुत्री का था, जिसका विवाह समिति की ओर से कराया गया। इसके साथ माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह भी कराया गया। सम्मेलन समिति अध्यक्ष धीरज चौधरी और उनकी पत्नी ने माता तुलसी की ओर से विवाह मंडप में सहभागिता की। कोषाध्यक्ष विनोद पारखी और राजू मकवाना ने कन्यादान की रस्म निभाई। पूर्व सैनिक प्रेमकुमार सोलंकी ने सभी को सांवलिया जी की तस्वीर भेंट की। आयोजन गायत्री परिवार द्वारा वैदिक विधि से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, , जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि गौरव अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक हरदीपसिंह डंग जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर विजय पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य जगदीश धनगर, बजरंग दल जिला संयोजक अनिल धनगर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}