
सीकेएनकेएच फाउंडेशन का नया नेतृत्व – संचालक मंडल का पुनर्गठन
नई दिल्ली
“चलो कुछ न्यारा करते हैं” फाउंडेशन ने अपनी साधारण सभा में संस्था के संचालक मंडल का पुनर्गठन किया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया, जो फाउंडेशन को नई ऊर्जा और दिशा देंगे।
नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. राघव चंद्र नाथ को अध्यक्ष, राज गुरु सिंह को उपाध्यक्ष, प्रीतेश तिवारी को महासचिव, बबलू कुमार को संयुक्त सचिव और दीक्षा शर्मा को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
नई टीम के नेतृत्व में फाउंडेशन अपने लक्ष्यों को सशक्त, पारदर्शी और समाजहित के लिए प्रतिबद्ध होकर आगे बढ़ाएगा।
इस अवसर पर संस्था के सभी समितियों और विभागों ने नए संचालक मंडल का स्वागत और अभिनंदन किया।