मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 26 जनवरी 2026 सोमवार

धोती कुर्ते और साड़ी में दौड़े सीनियर सिटीजन,खेलों से याद आया बचपन* आनंद उत्सव के अंतर्गत हनुमान ताल पर हुआ पारंपरिक खेलों का आयोजन

कड़ाके की ठंड में कांपते हाथ पैरों की परवाह किए बिना जब वृद्धजनों ने रेस लगाई तो लगा कि बचपन लौटकर आ गया है। अवसर था आनंद उत्सव के अंतर्गत हनुमान ताल में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रही और कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद निशा सोमानी ने की। आनंद उत्सव खेलकूद का संचालन आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने किया ।आनंद उत्सव में सीनियर सिटीजन ने रस्सा खींच, 100 मीटर दौड़ ,चेयर रेस जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। चेयर रेस में प्रथम स्थान पर आई संगीता गुप्ता ने बताया कि शादी के 20 वर्ष हो गए तब से लेकर आज दौड़ लगाई , जबकि विद्यार्थी जीवन में यूनिवर्सिटी तक भी खेले लेकिन इसके बाद कभी मौका नहीं मिला ; सच में बचपन याद आ गया।

सीनियर सिटीजन की दौड़ में पंकज परमार (75 वर्ष)महिपाल सिंह राठौड़ (74 वर्ष) राजवंत सिंह ( 72 वर्ष )तथा रिटायर्ड डीएसपी हरि सिंह परमार 69 ने दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हनुमान ताल में दर्शन के लिए आए पंडितों ने भी अवसर का लाभ लेकर धोती कुर्ते में दौड़ लगाई।

महिलाओं की दौड़ में

* प्रथम- संगीता गुप्ता

द्वितीय- हर्षा लालवानी तथा तृतीय स्थान – मधु परिहार रही।

*महिलाओं की चेयर रेस* में प्रथम- संगीता गुप्ता  द्वितीय- अनीता जोशी तथा तृतीय स्थान – जया प्रजापत ।

पुरुषों की चेयर रेस में प्रथम- श्याम सुंदर भाटी द्वितीय- राजवंत सिंह तथा तृतीय स्थान – गिरीश सारस्वत रहे । हंस हंस कर हुए लोटपोट*

मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजन में आंख पर पट्टी बांधकर गलत दिशा में गए प्रतिभागियों ने जब फर्श पर ही डंडा दे मारा तो पूरा माहौल हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। रश्मि व्यास और अनिल जोशी अपने कौशल से मटकी फोड़ने में विजेता रहे। सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक संध्या शर्मा ने खेलों का आनंद लिया।

पतंजलि योग गुरु राजेश चंदवानी ने 108 बार सूर्य नमस्कार कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने शेर बकरी,किला बचाओ,लीडर पहचानो जैसे खेल खेलवाकर तथा सभी खेलों की मजेदार कमेंट्री कर लोगों को आनंदित किया। आनंदक सुरेंद्र अग्निहोत्री, धर्मा कोठारी तथा सुषमा अग्निहोत्री ने खेलों के आयोजन में सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में बी एल ओ ममता प्रजापत ने मतदान का महत्व बताया तथा डॉ अनामिका सारस्वत ने सभी को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई । नगर निगम की टीम द्वारा सुव्यवस्थित आयोजन की सभी ने प्रशंसा की तथा मन को आनंदित करने वाले आनंद उत्सव के लिए जिला प्रशासन रतलाम का आभार व्यक्त किया।

==========

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कलेक्टर मिशा सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रतलाम द्वारा जिला दंडाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा 25 जनवरी को होटल समता सागर, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

रासायनिक एवं औद्योगिक दुर्घटना के संबंध में विशेषज्ञ श्री एस डी फासलकर एवं श्री अमोल द्वारा तकनीकी एवं बचाव कार्य के संबंध में जानकारी दी गई। बचाव ऑपरेशन की विभिन्न तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। एसडीआरएफ 14, उद्योग विभाग से 25 प्राइवेट फैक्ट्री के कर्मचारी ,जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती रोशनी बिलवाल,प्लाटून कमांडर श्रीमती ज्योति बघेल, सभी एस डी एम, तहसीलदार उपस्थित रहे। जिन्‍हें आपदा से संबधित कीट प्रदान की गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 01 फरवरी तक संचालित किया जाएगा, जिसमें जिले की विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को आपदा राहत एवं बचाव से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करने एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

==============

समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र कार्यक्रम में रतलाम की श्रीमती कृष्णा कपासीया ने साझा की सफलता की कहानी

आदर्श स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती कृष्णा कपासीया निवासी ग्राम कंसेर तहसील पिपलोदा जिला रतलाम ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अभिनंदन समारोह “समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र” कार्यक्रम में अपनी प्रेरक सफलता की कहानी साझा की।

कार्यक्रम में श्रीमती कृष्णा कपासीया  ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपनी यात्रा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला है।

=================

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}