मंदसौर जिला

दो लोगों का अंधकारमय जीवन रोशन कर गए अंबिका क्लब शामगढ़ के संस्थापक शंकरलालजी प्रजापति

दो लोगों का अंधकारमय जीवन रोशन कर गए अंबिका क्लब शामगढ़ के संस्थापक शंकरलालजी प्रजापति

भारत विकास परिषद शामगढ़ के माध्यम से इस सत्र का पहला नेत्रदान

शामगढ़-भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत शाखा शामगढ़ द्वारा इस सत्र का पहला नेत्रदान अंबिका क्लब के संस्थापक संचालक वक्ता श्री शंकरलालजी प्रजापति के देवलोकगमन पश्चात उनके सुपुत्र कमलजी प्रजापति (पत्रकार) एवं प्रजापति परिवार की सहमति से नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य किया गया

अमर नेत्रदानी स्व. श्रीशंकरलालजी प्रजापति ने जीवनपर्यंत अंबिका क्लब के माध्यम से माताजी मंदिर एवं नगर में रंगमंच एवं रामलीला का जो आयोजन किया उसे नगर व क्षेत्र आज तक याद करता है। क्लब के माध्यम से आपने बहुत अच्छी सेवा की और जाते-जाते भी अपने दो नेत्रों से दो लोगों का भला किया विदित है कि स्व.श्री शंकरलालजी के छोटे भाई स्व.डॉ रमेशजी प्रजापति ने शामगढ़ नगर में लायंस क्लब एवं विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से कई नेत्र उत्सर्जन के कार्य करके पीड़ित मानवता की सेवा की

नेत्र उत्सर्जन का कार्य परिषद के नेत्र चिकित्सा प्रभारी नेत्र सहायक डॉ ओमेश गहलोत एवं प्रांतीय नेत्रदान प्रभारी महेश मांदलिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया एवं उत्सर्जित नेत्र वाहन द्वारा गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजे गए

भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ अजय चौहान ने प्रजापति परिवार का आभार व्यक्त किया एवं परमात्मा से की विनती की के स्व प्रजापतिजी को अपने श्री चरणों में स्थान दें परिषद के वरिष्ठ मनोज जैन परिवार के श्यामलाल प्रजापति भेरूलाल प्रजापति पूर्व पार्षद दिलीप प्रजापति दिनेश प्रजापति मंगल प्रजापति एवं परिवारजन उपस्थित रहे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}