स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है कोई थोपी हुई चीज नही इसे अपनी आदत में शामिल करना होगा :नीलम शर्मा

स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है कोई थोपी हुई चीज नही इसे अपनी आदत में शामिल करना होगा :नीलम शर्मा
इंदौर 23 जनवरी 2026. भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर द्वारा स्वच्छता पखवाड़े अंतर्गत 23 जनवरी शुक्रवार को इंदौर स्थित एस.के.एस एलएनसीटी महाविद्यालय में स्वच्छता संवाद किया गया । इस अवसर पर चित्रकला तथा प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने स्वच्छता अभियान के उद्देश्य, कार्य ,नागरिकों की भागीदारी के साथ ही अभियान के लिए सरकार के प्रयासों पर संवाद किया ।
इस अवसर पर एनसीसी की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीलम शर्मा ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है कोई थोपी हुई चीज नही है इसे अपनी आदत में शामिल करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि इंदौर के जागरूक नागरिकों और नगर निगम की सार्थक पहल के चलते इंदौर देश में आठवीं बार अव्वल रहा है। और अब हमें इसे बरकरार रखना है ।
इस एक दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कार्य के साथ ही स्वच्छता की शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। चित्रकला में प्रथम स्थान पलक साहू तो वहीं दूसरे पायदान पर नमन कुमार राणावत जबकि तीसरे क्रम में खुशी भटियां रही। सभी विजेताओं को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से प्रचार अधिकारी श्री परमार ने पुरस्कृत किया।



