बीएसपी की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न

—————————–
जीवन परमार
गरोठ –देश की तीसरी राष्ट्रीय पार्टी बीएसपी की बैठक रविदास मोहल्ला गरोठ मे सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक की शुरुआत महात्मा जोतीबा फूले, साहूजी महाराज, भीमराव अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम जी बहिन मायावती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश जी डाबर, प्रदेश प्रभारी ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को अपनी शक्ति एवम हमारे पूर्वजों के बलिदान को स्मरण कराते हुए उनके पदचिन्हों पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया। विधान सभा का सेक्टर में विभाजन कर बूथ स्तर तक की मीटिंग करना और गांव चलो घर चलो अभियान का शंखनाद किया। विशेष अतिथि राजकुमार सूर्यवंशी जिला प्रभारी मंदसौर, राधेश्याम कमांडर जिला प्रभारी नीमच थे, और कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ कैलाश जी गर्ग जिलाध्यक्ष ने की। अतिथियों को स्वागत पुष्पहार से विधाभा अध्यक्ष जगदीश रांगोथा फुत्तन भाई नगर अध्यक्ष, bvf संयोजक जसवंत जांगड़े ने किया। इस अवर पर जिला कोषाध्यक्ष कृष्णकांत वर्मा, जिला संयोजक दीनदयाल मंडलोई, हेमन्त डांगी, संजय जांगड़े, अनिल गंधर्व, ब और सैंकड़ों कि संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी बहुजन समाजसेवी प्रभुलाल जांगड़े ने दी।