एमडीएमए पाउडर के साथ दो युवक दबोचे, बाइक जब्त

एमडीएमए पाउडर के साथ दो युवक दबोचे, बाइक जब्त
भवानीमंडी | अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए भवानीमंडी थाना पुलिस ने 10 ग्राम एमडीएमए (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथामफेटामाइन) पाउडर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
देर रात चेकिंग के दौरान कार्रवाई:-
थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 7 फरवरी 2026 की देर रात गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान रेलवे स्टेशन के पास पीली कोठी क्षेत्र, भवानीमंडी में बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोका गया।
तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 10 ग्राम एमडीएमए पाउडर बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज:-
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई:-
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा (झालावाड़) के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी भवानीमंडी के सुपरविजन में संपन्न हुई।
गिरफ्तार आरोपी:- 1. समीर पुत्र नईम अली उम्र: 25 वर्ष निवासी: वार्ड नं. 08, नाथो की टोडी, खेड़ाबाद थाना: रामगंजमंडी, जिला कोटा ग्रामीण
2. अब्दुल सलाम पुत्र शौकत अली उम्र: 20 वर्ष निवासी: वार्ड नं. 05, गोविंद रोड, हिरिया खेड़ी, खेड़ाबाद थाना: रामगंजमंडी, जिला कोटा ग्रामीण
जब्त सामग्री:- 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए पाउडर
तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल



