गरोठमंदसौर जिला

चचोर घाट के स्टीम्बर का संचालन शर्तो के साथ फिर से शुरू हुआ

चचोर घाट के स्टीम्बर का संचालन शर्तो के साथ फिर से शुरू हुआ

गरोठ- बालोदा-चचोर घाट के स्टीम्बर का संचालन शर्तो के साथ फिर से शुरू हुआ,यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों की वर्तमान व्यवस्था को यथावत रखते हुए..!

पूर्व मे मंगलवार को गरोठ एसडीएम राहुल चौहान के निरीक्षण के बाद स्टीम्बर को बंद करने के निर्देश दिए थे, आज 07 जून को बालोदा घाट से संचालित 12 नग जलयानों का निरीक्षण जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (विद्युत/यांत्रिकी) गाँधी सागर बाँध दिलीप सागीत्रा द्वारा सुबह 8.15 AM से 11 AM तक किया गया, उक्त निरीक्षण के दौरान जलयान मालिक ड्राइवर सारंग सहित उपस्थित रहे एवं पूर्व में दिए गए दिशानिर्देश का पालन करते हुए समस्त जलयानों पर CCTV कैमरा, GPS लगायें जाना पाया गया, अधिकारी द्वारा जीवन रक्षक उपकरणों जेसे लाइफ जैकेट, रिंग, फर्स्ट ऐड बॉक्स, अग्निशमन यंत्रों ,रस्सी, रेत के बक्से,चप्पू, एंकर आदि की जाँच की गयी | उक्त जाँच उपरांत जलयानों पर यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों की वर्तमान व्यवस्था को यथावत रखते हुए जलयानों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही यह भी निर्देश दिए गए है कि जलयानों का संचालन मौसम को ध्यान में रखकर किया जाये अन्यथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में जलयान मालिक स्वयं जिम्मेदार होंगे और ड्राइवर सारंग के साथ उनके उपर भी विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}