शामगढ़मंदसौर जिला
ऐतिहासिक मतों से विजय श्री होकर प्रथम बार नगर आगमन पर सांसद श्री गुप्ता का किया भव्य स्वागत

शामगढ- लोकसभा चुनाव में मन्दसौर लोकसभा क्षेत्र से एतिहासिक मतों से विजय होने के बाद प्रथम बार सांसद श्री सुधीर गुप्ता के शामगढ़ नगर आगमन पर पूर्व केबीनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग के अगवानी में नगर परिषद कार्यालय में जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के मंच पर सांसद सुधीर गुप्ता ,विधायक हरदीपसिंह डंग , पूर्व विधायक देवीलाल धाकड , भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया , नपा अध्यक्ष कविता यादव , नपा उपाध्यक्ष डालीबाई जोशी , मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवन्तसिंह पंवार द्वारा किया गया।