मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 14 अगस्त 2025 गुरुवार

========================

गुइलैन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) की गहन जांच पड़ताल करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

स्वास्थ्य विभाग आसपास के 6 गांवों में घर-घर जाकर सर्वे करें

केंद्र एवं राज्य सरकार के स्वास्थ्य दलों के साथ बैठक संपन्न

मंदसौर 13 अगस्त 25/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार का केंद्रीय दल एवं राज्य सरकार के स्वास्थ्य दलों के साथ गुइलैन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के संबंध में एक विशेष बैठक कलेक्ट्रेट चेंबर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि, गुइलैन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली नसों पर हमला करती है, जिससे मांसपेशियों की कमजोरी और पक्षाघात होता है। जीबीएस के लक्षण में मुख्य रूप से मांसपेशियों की कमजोरी या पक्षाघात, हाथों और पैरों में झुनझुनी या सुन्नता, दर्द या असहजता, संतुलन और समन्वय में समस्या, सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। जीबीएस अक्सर एक वायरल संक्रमण के बाद विकसित होता है, जैसे कि श्वसन या पाचन तंत्र का संक्रमण। बैठक के दौरान डॉ. नवीन छरंग, अतिरिक्त निदेशक, एनसीडीसी अलवर शाखा (टीम लीड), डॉ. नरेंद्र आर्य, सहायक प्रोफेसर, एबीवीआईएमएस एवं डॉ. आरएमआई- अस्पताल नई दिल्ली, डॉ. गीतांजलि, निदेशक, एनएफएल कोलकाता, डॉ. विजय कुमार तेवतिया, संयुक्त आयुक्त (एएच), डॉ. विजय नेमा, वैज्ञानिक-एफ, आईसीएमआर-एनआईआरटीएच, जबलपुर, जल शक्ति मंत्रालय के प्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जीएस चौहान, जिला आईएसडीपी टीम मौजूद थे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं पीएचई विभाग मिलकर आसपास के गांव में घर-घर जाकर सर्वे करें। पानी के स्रोत, खाने के स्रोत अन्य स्त्रोतों की जांच करें। इस कार्य में आशा एवं एएनएम को भी लगाए, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान करें। जीबीएस के साथ-साथ अन्य बीमारियों को भी चिन्हित करें और उसका भी सर्व करें। जो परिवार जीबीएस से प्रभावित हैं उनके परिवार में अन्य कोई व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित तो नहीं है उसकी भी जांच करें। केंद्र एवं राज्य सरकार के दल गहन रिसर्च करें। जितने भी खाने एवं पीने के स्रोत हैं उनकी फूड लेब के माध्यम से माइक्रो बायोलॉजिकल टेस्ट किया जाए।

केंद्रीय दल समुदाय स्तर पर लोगों के बीच पहुंचकर इस के संबंध में ब्रीफिंग करें। लोगों को जागरूक करें, लोगों को बहुत अच्छे समझाएं।

केंद्रीय एवं राज्य के दलों द्वारा बताया गया कि मुल्तानपुरा, भूनिया खेड़ी, संजीत नाके क्षेत्र में पानी और अन्य पदार्थ की लगातार जांच की जाए। पूरे एरिया को सेनीटाइज करें। वहां से होने वाली जितनी भी सप्लाई हैं, उसको वर्तमान में रोक दिया जाए, सभी लोग पानी उबाल के पीए, लोगों जागरूक करें। लोगों को अगर शरीर में कमजोरी लगे तो तुरंत अस्पताल या डॉक्टर को बताएं और जांच कराए। पानी के टैंकरों की लगातार साफ सफाई हो, जहां पर पोल्ट्री फार्म है, उसके आसपास गंदगी ना हो, फार्म के आसपास में पानी का स्रोत न हो, पानी के स्रोत की प्रॉपर पैकिंग की जाए। पानी के स्रोत में क्लोरीन टैबलेट डाली जाए। क्लोरीन टैबलेट स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त मात्रा में लोगों को उपलब्ध करवाए। दलों ने सस्पेक्ट लोगों से मुलाकात की, उन सभी घरों में सर्व किया। लोगों के ब्लड सैंपल लिया। सभी सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

================

स्वतंत्रता दिवस की राजीव गांधी क्रीड़ा परिसर में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई

मंदसौर 13 अगस्त 25/ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी क्रीड़ा परिसर में 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। इसके लिये कई दिनों से चल रही परेड की आज सुबह 9 बजे से क्रीड़ा परिसर में फाइनल रिहर्सल हुई। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल ने संयुक्त रूप से इस फाइनल रिर्हसल का अवलोकन किया। प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, उसके पश्‍चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रातः 9:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात परेड द्वारा हर्ष फायर, मार्च फास्ट किया। सबसे पहले विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, सीनियर एनसीसी डिवीजन पुरुष, सीनियर एनसीसी डिवीजन महिला, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), सैनिक स्कूल मंदसौर, एनसीसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, एनसीसी सेंट थॉमस स्कूल, उत्कृष्ट स्कूल एनसीसी गर्ल्स, उत्कृष्ट स्कूल स्काउट, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल गाइड दल, रेड क्रॉस दल, शौर्य दल प्लाटून और पुलिस बैंड का प्रदर्शन देखा गया। तत्पश्चात प्रातः 10.10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम का संचालन डॉ जे.के. जैन द्वारा किया। इस मौके पर अन्य जिलाधिकारी व पत्रकार मौजूद थे।

=====

नन्हे मुन्ने छोटे से बच्चे जो पानी के लिए इधर-उधर तरस रहे

सीतामऊ:_स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बच्चों द्वारा कार्यक्रमों को लेकर श्रीराम स्कूल में तैयारियां चल रही , लेकिन स्कूल की अव्यवस्थाओं का शिकार नन्हे मुन्ने छोटे से बच्चे जो पानी के लिए इधर-उधर तरस रहे कहने को तो बड़ी बड़ी बातें की जाती हैं लेकिन बच्चे पीने के पानी के लिए तरस रहे कोई व्यवस्था नहीं ,,, स्कूल प्रबंधन से पूछा जाए तो उनका कहना है कि नगर परिषद जाने, वही नगर परिषद का कहना है कि यह व्यवस्था तो स्कूल प्रबंधन की है हमारी नहीं आखिर यह बच्चे अपनी व्यथा सुनाएं तो किसको सुनाएं

=======

पुलिस विभाग द्वारा बाईक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

मंदसौर 13 अगस्‍त 2025/ हर घर तिरंगा, हर घर स्‍वच्‍छता अभियान अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा बाईक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा राजीव गांधी क्रीडा परिसर से शुरू हुई। तिरंगा यात्रा श्री कोल्ड, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, घंटाघर, सदर बाजार, मंडी गेट, प्रतापगढ़ पुलिया, धानमंडी उतारा, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। हर घर तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर समेत जिले के शहरी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। फोटो संलग्न

==================

हर घर तिरंगा, हर घर स्‍वच्‍छता अभियान अंतर्गत फतेहगढ़ स्‍कूल में विभिन्‍न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

स्‍कूल में तिरंगा रैली, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं आयोजित हुई

मंदसौर 13 अगस्‍त 2025/ हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं ने तिरंगे झंडे और ढोल के साथ पूरे गांव में देशभक्ति का संदेश देते हुए रैली निकाली।

स्‍कूल के विद्यार्थियों ने मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षक श्री देवीलाल सुनार्थी ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रगान, तिरंगे ध्वज और राष्ट्र के प्रतीक चिन्ह का सम्मान वैकल्पिक नहीं, बल्कि अनिवार्य है। हमें अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान स्‍कूल के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

=============

कंबल केंद्र में स्व-सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित

मंदसौर 13 अगस्‍त 25/ म.प्र.खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत मन्दसौर प्रबंधक श्री दिनेश कुमार रैकवार द्वारा बताया गया कि म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत के तत्वावधान में संचालित स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित एवं स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है

यह प्रदर्शनी कंबल केंद्र, मंदसौर में आयोजित की जा रही है, जहाँ विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्त्र, हस्तशिल्प सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, खाद्य पदार्थ एवं अन्य नवीन और स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। ये सभी उत्पाद बिक्री हेतु भी उपलब्ध हैं। जिससे स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला ने प्रदर्शनी स्थल पर पहुँचकर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और दीदियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी स्थल पर पहुँचें, स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं तथा ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता के प्रयासों को प्रोत्साहन दें।

================

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में सैनिक सम्मेलन संपन्न

मंदसौर 13 अगस्‍त 2025/ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मंदसौर संजय दीक्षित द्वारा बताया गया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर परिसर में मंदसौर एवं नीमच जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओ, वीर नारियों तथा भूतपूर्व सैनिको के परिजनों के कल्याण हेतु सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सैनिक सम्मेलन में सैनिक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं, वीर नारियों एवं आश्रितों के समक्ष आने वाली समस्याओं का उचित निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया, सबको अवगत कराया कि म.प्र. सरकार के निर्देशानुसार समग्र पोर्टल पर पंजीयन एवं E-KYC अनिवार्य है।

सैनिक सम्मेलन में सभी भूतपूर्व सैनिकों को विभिन्न अनुदान राशियो में हुई बढ़ोत्तरी के बारे में अवगत कराते हुए संचालनालय सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश द्वारा प्रेषित भूतपूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों के लिए उपयोगी जानकारी पुस्तिका भी बांटी गयी।

जिला विधि सहायता अधिकारी श्रीमती अपर्णा लोधी, सहायक जिला विधि सहायता अधिकारी एडवोकेट श्रीमती डोली मक्कड़, अतिरिक्त विधिक एंड डिफेन्स काउंसलर कार्यालय जिला विधिक प्राधिकरण एडवोकेट श्री सुनील कुमार बडोदिया, जिला एवं सत्र न्यायालय मंदसौर द्वारा सेवारत, पूर्व सैनिको को अवगत कराया गया कि अभी हाल ही में राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण, राज्य विधिक प्राधिकरण, जिला विधिक प्राधिकरण और तहसील विधिक प्राधिकरण की स्थापना की गई है। इसके तहत सेवारत, पूर्व सैनिको, परिवारों, विधवाओ, आश्रितों को निशुल्क विधिक सहायता दी जाती है। देश के संविधान के तहत देश के हर नागरिक को न्याय व विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। दो लाख रूपये वार्षिक से कम आमदनी वाले देश के गरीब नागरिको, महिलाओ, बच्चो एवं देश के सैनिको को नि:शुल्क विधिक सहायता के हक़दार है। उन लोगो को केवल कोर्ट फ़ीस और स्टाम्प एफिडेविट इत्यादि का भुगतान करना होता है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सैनिक सम्मेलन में उपस्थित लोगो का धन्यवाद दिया एवं सबको अवगत कराया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मद्न्सौर सभी पूर्व सैनिको, वीर नारियों, विधवाओ और आश्रितों एवं उनके परिजनों की सेवा के लिए सदेव कार्यरत है एवं उनके कल्याण हेतु निरंतर कार्य करने हेतु कटिबद्ध है।

===================

स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर पूरे जिले में होंगे भव्य आयोजन

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया स्वतंत्रता दिवस पर राजीव गांधी क्रीड़ा परिसर में करेंगे ध्वजारोहण

मंदसौर 13 अगस्त 25/ स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम होंगे। प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया स्वतंत्रता दिवस पर राजीव गांधी क्रीड़ा परिसर में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा संदेश वाचन प्रातः 9:25 से 9:55 बजे तक किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण राज्यस्तरीय मुख्य समारोह, भोपाल से किया जाएगा। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा द्वारा संक्षिप्त बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा।

जनपद पंचायत मुख्यालय पर जनपद अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्र गान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका / नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा। पंचायत मुख्यालय पर समारोह में सरपंचों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा।

सभी शासकीय कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 8:00 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा। कॉलेज/स्कूलों में खेल-कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर महाविद्यालय स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएं, 15 अगस्त के महत्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मैडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किए जायेंगे।

कार्यक्रम स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था की जायेगी। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर 14 एवं 15 अगस्त 2025 की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जायेगा। वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शॉल, श्रीफल से सम्मानित करेंगे।

===================

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण

मंदसौर 13 अगस्त 25/ स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्‍त 2025 के अवसर पर राजीव गांधी क्रीड़ा परिसर में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा तथा मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 9:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्लाटून प्रदर्शन के बाद प्रातः 9:25 से 9:55 बजे तक मुख्यमंत्री द्वारा संदेश वाचन का लाइव प्रसारण देखा और सुना जाएगा। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा संक्षिप्त बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रातः 10.15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा प्रातः 10:40 बजे पुरुस्कार वितरण होगा।

===========

स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय भवनों पर 14 एवं 15 अगस्त की रात रौशनी करने के दिये निर्देश

मंदसौर 13 अगस्‍त 25/ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश में स्थित सभी मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की ईमारतों तथा सभी शासकीय भवनों पर 14 एवं 15 अगस्त की रात में रौशनी करने की व्यवस्था की जाये। राज्य शासन इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिये है। कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने शासन के निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

============

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम जयंती पर किसानों के खाते में राशि अंतरित करेंगे

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मण्डला में

मंदसौर 13 अगस्‍त 25/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती पर प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त का किसानों के खाते में अंतरण करेंगे। इस योजना से प्रदेश के 83 लाख किसान हितग्राही लाभांवित होंगे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू की गई है। इस योजना में लाभांवित किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये की सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है। मार्च 2025 तक 83 लाख से अधिक किसान हितग्राहियों को 17,500 करोड़ का वित्तीय समर्थन दिया गया है।

कार्यक्रम में कृषि तथा संबंधित क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान को प्रतिपादित करने संबंधी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

============

एक सरोवर, एक संकल्प– जल संरक्षण” थीम पर मनाया जाएगा आजादी का पर्व

अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ होगा विशेष आयोजन

केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए निर्देश

मंदसौर 13 अगस्‍त 25/ 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार “एक सरोवर, एक संकल्प-जल संरक्षण” की थीम पर आजादी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। साथ ही ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी होगा। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद् ने प्रदेश के समस्त जिलों को निर्देश जारी किए हैं।

पर्यावरण संरक्षण एवं जल सुरक्षा का दिया जाएगा संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या उनके परिवार के सदस्य अथवा स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेता द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इनकी अनुपस्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के सबसे वरिष्ठ नागरिक से ध्वजारोहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों, खिलाड़ियों, स्व-सहायता समूह, युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता से ध्वजारोहण किया जाएगा।

विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी आयोजित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ ही विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें तिरंगा यात्रा, पौधारोपण, हैरिटेज वॉक, सेल्फी प्वाइंट, ड्रोन/लाइट-साउंड शो, जल संरक्षण व जलवायु परिवर्तन पर निबंध-लेखन एवं कविता प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान, चित्रकला और कहानी कार्यक्रम शामिल हैं। हैरिटेज वॉक में अमृत सरोवरों के ऐतिहासिक महत्व को बताया जाएगा।

============

विनय जांगिड़ के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों के काफ़िले के साथ भरतपुरा प्रारंभ हुई अखंड भारत तिरंगा यात्रा

13 अगस्त को 13 घंटे तक गूंजेंगे सुवासरा विस की धरती पर देशभक्ति के तराने

14 अगस्त को बसों द्वारा सैकड़ों युवा पहलगाम के लिए निकलेंगे 16 को कश्मीर के पहलगांव में फहराएंगे तिरंगा*

वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड में शामिल होगी यह यात्रा

मंदसौर जिले में 13 अगस्त को भाजपा नेता विनय जांगिड़ द्वारा अखंड भारत तिरंगा यात्रा निकाली जा रहीं हैं। करीब 13 घंटे तक अनवरत चलने वाली तिरंगा यात्रा 120 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत होगा। 14 अगस्त को जिले के युवा बसों के माध्यम से कश्मीर के पहलगाम के लिए निकलेंगे। यहां आंतकवादियों ने निर्दोषों को जहां गोली मारी थी, वहीं जाकर 16 अगस्त को तिरंगा फहराएंगे। अखंड भारत तिरंगा यात्रा वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड में भी शामिल होगी। बीते वर्ष यात्रा वर्ल्ड बुक में शामिल हुई थी।

यात्रा के आयोजक पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य विनय जांगिड़ ने बताया की मध्यप्रदेश की सबसे भव्य व विशाल ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकलने वाली है जिसका उद्देश्य है भारत राष्ट्र पुनः अखण्ड हो और इसी संकल्प के साथ यात्रा आज बुधवार को सुवासरा विधानसभा के ग्राम भारतपूरा से प्रातः 09 बजे प्रारम्भ होकर नागखजुरी, भगोर मानपुरा सीतामउ, तितरोद, बसई, कुरावन, असावती, चन्दवासा, मेलखेड़ा, शामगढ़ होते हुए शाम को सुवासरा पहुँचेगी जंहा से अगले दिन 14 अगस्त को बसों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाँव के लिए निकलेगी, दो दिन की यात्रा के बाद 16 अगस्त को सेकड़ो युवा विनय जांगिड़ के नेतृत्व में पहलगाँव पहुंचेंगे, यहां फिर रैली के रूप में उस केंद्र पर पहुंचेगे जहा आतंकी हमला हुआ था वहा तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद आतंकी हमले में मारे गए मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे।

यह यात्रा काफी लंबी और चुनौती पूर्ण हे इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से इस यात्रा को भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी विशेष अनुमति ली गई है। ताकि यात्रा में शामिल युवाओं को हर प्रकार से सुरक्षा उपलब्ध हो सकें। यह यात्रा मन्दसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से जम्मू कश्मीर के पहलगाँव तक कि यात्रा बन चुकी है जो मध्यप्रदेश के साथ साथ देश की सबसे बड़ी सबसे ज्यादा वाहनों वाली और सबसे लंबी दूरी की भव्य ऐतिहासिक यात्रा है। तिरंगा यात्रा के आयोजक विनय जांगिड़ द्वारा क्षेत्रवासियों से आव्हान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में भाग ले व उसे सफल बनाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}