नीमच में घुमंतू समुदायों के लिए ऐतिहासिक पहल, योजना प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडी

नीमच में घुमंतू समुदायों के लिए ऐतिहासिक पहल, योजना प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडी
नीमच -मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री (विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू कल्याण विभाग) श्री बाबूलाल जी बंजारा के दूरदर्शी नेतृत्व में घुमंतू, विमुक्त एवं अर्द्ध घुमंतू समुदायों के सर्वांगीण कल्याण हेतु एक बड़ी और सराहनीय पहल की गई है। इसी क्रम में आज नीमच विधायक कार्यालय से विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार ने “योजना प्रसार रथ” को हरी झंडी दिखाकर जिले के व्यापक भ्रमण के लिए रवाना किया।
यह विशेष एलईडी युक्त योजना प्रसार रथ, श्री राजीव गरासिया के नेतृत्व में संपूर्ण* *नीमच जिले में संचालित किया जाएगा। रथ के माध्यम से रात्रि के समय लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समुदायों के लिए शासन द्वारा संचालित सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत और सरल जानकारी दी जाएगी।इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल जी बंजारा के कुशल नेतृत्व में यह योजना प्रसार रथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे पात्र लाभार्थियों को सीधे योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने श्री राजीव गरासिया एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाकर समाज को सशक्त बनाने का यह प्रयास प्रशंसनीय है।
यह पहल निश्चित रूप से विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समुदायों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री हेमंत जी हरित जनपद सदस्य एवं सभापति रतन जी मलावत जनपद सदस्य श्री वासुदेव जी मेघवाल बाबूलाल गरासिया मदनलाल गरासिया तूफान कच्छावा राजेश जी कसेरा राजू लाल कच्छावा समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।


