ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 20 दिसम्बर 2023 बुधवार का राशिफल

============================

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 20 दिसम्बर 2023 बुधवार का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720

//////////////////

मेष राशि:-आज आपको शारीरिक कष्ट तथा मानसिक बेचैनी का अनुभव हो सकता है।  मित्रों का पूर्ण सहयोग रहेगा।फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें।कुछ कार्यों को समय पर छोड़ना ही उचित समझेंगे।

वृषभ राशि:-आज आपके द्वारा किये जाने वाले नए प्रयास सफल रहेंगे,कीमती वस्तुओ को विशेष संभाल कर रखें, आज किसी भी प्रकार के विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

मिथुन राशि: –आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र नौकरी इत्यादि मे में प्रभाव बढ़ेगा।

कर्क राशि:-आज स्वमित्रो के साथ अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं,आज आप वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें।भौतिक व मानसिक शत्रु भी सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी चलाते समय लापरवाही न करें।

सिंह राशि:-किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगें।आज बेरोजगार वर्ग को निश्चय ही धन प्राप्ति हो सकती हैं।

कन्या राशि:-इस राशी वाले जातकों को आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे,लेकीन किसी प्रकार के भौतिक कष्ट की आशंका है।

तुला राशि: –आज आप ईर्ष्या करने वालों से सावधान रहें। थकान व कमजोरी रह सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: –आज आपका व्यापार- व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रतिष्ठा बढेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। मन मे शत्रुभय रहेगा।

धनु राशि: घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

मकर राशि:-व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह का वातावरण रहेगा। धन प्राप्ति सरलता से होगी।

कुम्भ राशि:-आज आपके भागदौड़ अधिक रहेगी। बनते कार्यों में बाधा संभव है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।दिन सामान्य फलदाई रहेगा।

मीन राशि:-कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शारीरिक थकावट बनी रहेगी। खर्चों में बढोतरी दिखेगी। आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है, दिनचर्या सामान्य रहेगी। मन एवं वाणी पर विशेष संयम रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}