क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 18 दिसम्बर 2023 सोमवार का राशिफल
क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 18 दिसम्बर 2023 सोमवार का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
====================
मेष राशि:- आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
वृषभ राशि:-आज आपकी दिनचर्या मे भागदौड़ अधिक रहेगी। बनते कार्यों में बाधा संभव है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।
मिथुन राशि:-आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि:-आपको अपने कार्यों में परिवार वालों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे।
सिंह राशि:-व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी,किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह का वातावरण रहेगा। धन प्राप्ति सरलता से होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि:-आज आय-व्यय बराबर रहेंगे,फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें कीमती वस्तुएं चोरी हो सकती हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार- व्यवसाय ठीक चलेगा।
तुला राशि:-आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगा।पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि:-आज आपका स्वभाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। किसी विशेष कार्य मे आपको सहकर्मी की मदद मिलेगी। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे।
धनु राशि:-आज आप कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार परिवार के सदस्यों को प्रभावित करेगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।
मकर राशि:-आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस राशि की महिलाओं को आज कोई खास जानकारी मिल सकती है, करियर के लिए आज का दिन प्रतिकूल साबित होगा।
कुंभ राशि:-आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। जीवनसाथी के कारण पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास मित्र आज आपकी मुलाक़ात हो सकती हैं, आज आप परिवार व बाहरी क्षेत्र में सम्मान प्राप्त करेंगे।
मीन राशि:-आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, नौकरीपेशा लोगों के लिए आज कार्यभार की अधिकता रहेगी।