अपराधमंदसौर जिलासुवासरा

सुवासरा पुलिस कि निक्रियता से लूटकांड के बाद चोरों के होंसले बुलंद , थाना परिसर के मंदिर सहित दो मंदिरों में चोरी कि घटना 

सुवासरा -सुवासरा पुलिस कि निक्रियता से लूटकांड के बाद चोरों के होंसले बुलंद, नगर में मंगलवार बुधवार दरमियान रात्रि में अज्ञात चोर ने दो मंदिरों के दानपत्रो को निशाना बनाया।

पहला मामला कृषि उपज मंडी परिसर स्थित हनुमान मंदिर का है जहां से चोर में पहले दान पात्र को मंदिर से उठाया और मंडी के बाहर लाकर उसका ताला तोड़कर राशि निकाल ली और दान पात्र वहीं फेक दिया।

दूसरा मामला थाना परिसर में स्थित बालाजी मंदिर से चोर ने दान पात्र को उखाड़ कर वारदात को अंजाम दिया। नगर में हुई इन दोनो चोरियो से जहां चोरों के हौसले बुलंद हे वहीं आम जन में भय का माहोल निर्मित हो गया। क्योंकि 13 दिन पहले पुलिस थाने से 500 मीटर की दूरी पर एक कियोस्क संचालक से लूट की वारदात हुई थी। और अब थाना परिसर में ही अज्ञात चोर ने वारदात कर पुलिस को ठेंगा दिखा दिया। चोरी के दोनो ही मामले में अभी कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक कृषि उपज मंडी बालाजी मंदिर समिति लगभग 15 हजार रुपए की राशि चोरी होने की बात कर रहे हे वहीं पुलिस थाना परिसर मंदिर में दान पात्र पुलिस विभाग की निगरानी में खुलता हे। पुलिस के अनुसार रोजाना दान पात्र को खोला जाता हे। इसके साथ ही पुलिस ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात को देख किसी विक्षिप्त व्यक्ति के होने की संभावना जता रही हे। थाना परिसर मंदिर में प्रतिदिन भजन कीर्तन और दर्शन करने वाले की बड़ी संख्या रहती है। ऐसे में दान पात्र में अच्छी राशि हो सकती थी। चार महीने पहले दान पात्र खोला गया था। अब पुलिस कह रही हे रोजाना दान पात्र खोला जाता हे। जबकि ऐसा संभव नही है।

वहीं कियोस्क संचालक के साथ हुई लूट में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।

इनका कहना- 

पुलिस थाने में हुई चोरी में दान पात्र खाली था। उसमे से दो दिन पहले ही पूजन सामग्री लाने के लिए दान पात्र खोला था। अज्ञात चोर ने दान पात्र भी परिसर में ही छोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज देखे हैं किसी विक्षिप्त व्यक्ति की होने की संभावना है। जांच चल रही हे

 –  हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}