
हम सभी मां दुर्गा के उपासक है, हमें राक्षसों से निपटते हुए धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है- प्रांत संयोजक सुश्री ज्योति प्रिया

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी जिला जावरा की बहनों की शक्ति यात्रा ग्राम रोझाना में संपन्न हुई। यात्रा साधना हाई सेकेंडरी विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ हुई। मुख्य ध्वज लेकर घोष के साथ दुर्गावाहिनी नगर भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंची। यात्रा में दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजक सुश्री ज्योतिप्रिया दीदी ने सभी बहनों का मार्गदर्शन किया। सभी बहनों से आग्रह किया कि देश में असामाजिक तत्वों के चल रहे षड्यंत्र से बचने के लिए आप सबको रक्षा के लिए तैयार रहना है। हम सभी मां दुर्गा के उपासक है। मां दुर्गा ने भी शस्त्र धारण किए हुए हैं। हमें भी दुर्गा स्वरुप बनकर राक्षसों से निपटते हुए धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है।
कार्यक्रम में रतलाम विभाग संगठन मंत्री श्री अर्जुन गहलोत, जिला अध्यक्ष मधुसूदन पाटीदार, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला सहसंयोजक संदीप राठौर, जिला सुरक्षा प्रमुख विकास सोनी, जावरा प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेन्दु जोशी, श्रीमती दीप्ति जोशी मातृशक्ति, कन्हैयालाल धनगर पूर्णकालिक, जितेंद्र राठौड़ पूर्णकालिक और विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहने उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता देवड़ा द्वारा किया गया। उक्त जानकारी जिला मंत्री तुफान सिंह यादव।