मंदसौर जिला

9 किमी. चलकर दूधाखेड़ी माताजी पहुंची विशाल चुनरी यात्रा


बालाजी ग्रुप ने माताजी को चढ़ाई 1101 फीट की चुनरी, महिलाएं हुई कलश लेकर शामिल


मन्दसौर। महावीर फतेह करें सेवा संस्था (बालाजी ग्रुप) के द्वारा 20 अक्टूबर, शुक्रवार को भानपुरा तहसील स्थित प्रसिद्ध एवं चमत्कारिक दूधाखेड़ी माताजी मंदिर में 1101 फीट की चुनरी चढ़ाई गई।
लगातार आठवें वर्ष निकाली गई यह विशाल चुनरी यात्रा का शुभारंभ ग्राम बरर्डिया इस्तमुरार स्थित कालेश्वर मंदिर सेे गुरुदेव महंत रामकिशोर दास जी, गुरुदेव दशरथभाई जी शर्मा, गुरु माँ प्रियाग राज जी महाराज, गुरुदेव शिवकरण जी प्रधान, गुरु देव शिवनारायण जी शर्मा के सानिध्य व आशीर्वाद से हुआ। यहां पूर्व जनपद अध्यक्ष तूफानसिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह सिसोदिया, बालाजी ग्रुप के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी, कला मंडल अध्यक्ष करण सिंह परिहार, समाज सेवी विनय दुबेला, वर्दीचंद कुमावत, पत्रकार सुरेश भावसार, प्रहलाद शर्मा, प्रवीण शर्मा, नवीन सोलंकी, श्री लाल धाकड़, दिलीप पंडित, मोहन झाला, गोविंद सिंह पटेल, जेलर सिंह, भारू बन्ना, गोविंद बापू, पहलवान सिंह, नारायण सिंह, उदेपाल, राहुल गोद आदि ने चुनरी यात्रा पूजा अर्चना कर चुनरी यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान बालाजी ग्रुप के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी का साफा बांधकर सम्मान किया गया।
ढाबला मनोहर से भी बालाजी ग्रुप के कार्यकर्ता व भक्त 1101 फीट की चुनरी यात्रा लेकर निकले से ढाबला मनोहर चौपाटी से चुनरी यात्रा में शामिल हुए। चुनरी यात्रा में आसपास क्षेत्र के अनेक गांवों से अनेक भक्तों ने शामिल होकर अपनी धार्मिक भावना को व्यक्त किया। हर व्यक्ति श्रद्धा के साथ माताजी के जयकारे करता हुआ चुनरी यात्रा में शामिल था। करीब 9 किलोमीटर चलकर यह यात्रा दुधाखेड़ी माताजी पहुंची जहां पूजा अर्चना कर भगवान को चुनर चढ़ाई गई।
यात्रा में कलश लेकर महिलाएं आगे-आगे चल रही थी; छोटी-छोटी बालिकाएं मातृशक्ति के रूप में माता का रूप धर यात्रा में सम्मिलित थी।
यात्रा में गुमान सिंह, दूल्हे सिंह, केसर सिंह, गंगाराम सिंह, शंकर सिंह, समुंदर सिंह, कालू सिंह, गोपाल सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गजराज सिंह, ईश्वर सिंह, कुलदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, गजराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, गोवर्धन सिह, कमल सिंह, विक्रम सिंह, कुशाल सिंह, सरवन सिंह, गजराज सिंह, जसवंत सिंह, जसवंत सिंह, यशवंत सिंह,़ नेपाल सिंह, राम सिंह, उदयपाल पाटीदार,  नंदकिशोर, करण सिंह, कालूराम, गोविंद सिंह, धीरज सिंह, गोविंद सिंह, बापू यशवंत सिंह गुर्जर व मंदसौर से गोविंद कहार बाबा, चीकू शर्मा, हेमंत कहार, रूपा पहलवान, प्रहलाद माली, मनोज वर्मा, विक्रम सैनी, नरेंद्र बाथम, दीपक वर्मा, जितेंद्र कहार, रामू कहार, विनोद चौहान, दीपक राव मराठा, रवि माली, अंकित गेहलोद, धरमपाल कहार, विक्रम वर्मा, दीपक देतवाल सहित अनेक भक्त शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}